फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fire rained from the sky, temperature reached 45 degrees

Mathura News: आसमान से बरसी आग, 45 डिग्री पहुंचा पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fire rained from the sky, temperature reached 45 degrees
 यमुना के राजा घाट पर पर्यटकों के इंतजार में खड़ी नावें।
मथुरा। प्रचंड गर्मी से अब मथुरा भी अछूता नहीं है। बुधवार को भी आसमान से आग बरसी। इसके चलते जनमानस ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आए। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अभी गर्मी और बेहाल करेगी। लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


लगातार तापमान में इजाफा और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। दोपहर एक बजे तक अधिकतम तापमान बढ़कर 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सूरज की तपिश और गर्म हवाएं लोगों के लिए सड़क पर एक कदम चलना भी मुश्किल करती रहीं। गमछा और पूरी आस्तीन के कपड़े भी लोगों को राहत नहीं दिला सके। बहुत जरूरी होने पर भी लोग घर से बाहर निकले। शाम छह बजे तक भी गर्म हवाओं के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


शाम को भी न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस ही रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान अभी 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इससे परेशान और बढ़ेगी। वहीं दूसरी तरफ लोगों को अब मानसूनी बारिश का इंतजार है। क्योंकि अब बारिश ही इस तपिश को ठंडा कर सकती है। लेकिन अब तक मथुरा में बारिश का कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहों पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी भी रहे बेहाल
सबसे अधिक परेशानी तो यातायात को नियंत्रित करने के लिए चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को उठानी पड़ी। एक तरफ सूरज जहां ऊपर से आग बरसाता रहा तो वहीं दूसरी तरफ गर्म सड़क और वाहनों से निकलने वाली गर्मी उन्हें बेहाल करती रही। लेकिन उनकी राहत के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed