{"_id":"9ea57d2531bef7590d9e2f2d06f1be54","slug":"fire-in-palika-record-room-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के रिकार्ड रूम में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के रिकार्ड रूम में आग
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका मथुरा के रिकार्ड रूम में अचानक रात के वक्त आग लग गई। इसकी सूचना तत्काल फायर ब्र्रिगेड को दी गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
नगर पालिका का रिकार्ड कई स्थानों पर है। इसमें से करीब दो दशक पुराने रिकार्ड वाले रूम में शनिवार करीब रात 8.30 बजे आग लग गई। पालिका परिसर में मौजूद कर्मचारियों ने इसकी जानकारी तत्काल चेयरमैन मनीषा गुप्ता और प्रभारी ईओ उदयराज सिंह यादव को दी।
साथ ही इस घटना से फायर ब्रिगेड को भी अवगत करा दिया। रिकार्ड रूम में आग की लपटें उठते देख आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। अपने स्तर से आग पर काबू करने का प्रयास करने लगे। सूचना के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
बताया जाता है कि आग से काफी रिकार्ड जल गए। यहां स्वास्थ्य और टैक्स से जुड़े कागजात मौजूद थे। जिन्हें 15 से 20 साल पुराना बताया जा रहा है। हालांकि, प्रभारी ईओ उदयराज सिंह का कहना है कि अब रविवार को जले रिकार्ड का मिलान करते हुए लिस्ट तैैयार की जाएगी।
गौरतलब रहे कि टैक्स और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ अनेक मामले विवादों में हैं। लोग रिकार्ड रूम की आग को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।