फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fire in moving normal bus, passengers saved their lives by jumping

चलती जेनर्म बस में लगी आग, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Fire in moving normal bus, passengers saved their lives by jumping
गोवर्धन। गोवर्धन से यात्री लेकर मथुरा की ओर जा रही जेनर्म बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। यात्रियों ने बस से कूद कर बमुश्किल जान बचाई। आग से पूरी बस जल गई, हालांकि दुघर्टना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शनिवार को जेनर्म बस यात्री लेकर गोवर्धन से मथुरा जा रही थी। बस में 29 यात्री सवार थे। बस जचौंदा विद्युत स्टेशन के निकट पहुंची तभी अचानक शार्ट सर्किट होने से उसमें आग लग गई। बस सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक अखिलेश ने आनन-फानन में बस को सड़क किनारे लगाया। यात्रियों ने कूद कर जान बचाई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में बस पूरी तरह जल कर तहस नहस हो गई। ट्रैफिक जाम हो गया। लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाकर पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू की। परिचालक अखिलेश सिंह ने बताया कि जेनर्म बस में गोवर्धन से यात्री लेकर मथुरा जा रहे थे, जचौंदा विद्युत स्टेशन के पास शॉर्ट सर्किट से बस में आग लग गई। यात्रियों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। चौकी प्रभारी राकेश गिरी ने बताया कि बस में शार्ट सर्किट से आग लगना बताया गया है। फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed