{"_id":"6af2025ed11ad9dc0d0b7066","slug":"fire-broke-out-in-two-separate-flats-in-vrindavan-mathura-news-c-161-1-vrn1004-104948-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वृंदावन के दो अलग-अलग फ्लैटों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वृंदावन के दो अलग-अलग फ्लैटों में लगी आग
विज्ञापन
वृंदावन। दीपावली की रात एवं सुबह दो अलग-अलग स्थानों पर स्थित फ्लैटों में आग लगने से अफरातफरी मच गई। लाखों रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण एवं घरेलू सामान जल गया। दमकल विभाग की टीमों ने आग पर काबू पाया।
पहली घटना रमणरेती क्षेत्र स्थित फोगला आश्रम के पीछे योगमाया धाम अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट संख्या 102 में देर रात हुई।
रात में जब लोग अपने घरों में पूजन कर रहे थे। उस समय अचानक एक जलता हुआ पटाखा बंद फ्लैट के अंदर जा गिरा। जिससे पहले बैड में आ लगी उसके बाद आसपास के सामान ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते पूरा फ्लैट आग से घिर गया। फ्लैट में तेज धमाका हुआ, जिसकी तीव्रता इतनी अधिक थी कि कमरे की एक दीवार चटक गई और खिड़की-दरवाजे टूटकर सड़क पर आ गिरे। घटना के समय फ्लैट में किराये पर रह रहे युवक सहारनपुर निवासी वरुण गिरधर, प्रेम एवं चीनू दिवाली मनाने अपने घर गए थे।
फ्लैट मालिक जगदीश आहूजा ने स्थानीय फूड कोर्ट में काम करने वाले तीन युवकों को दे रखा था। फ्लैट के किरायेदार वरुण गिरधर ने बताया कि आग पटाखे से होना प्रतीत हो रहा है। दमकलकर्मी श्याम सिंह ने बताया कि फ्लैट में गद्दे में आग लगने से गैस बन गई और तेज धमाके साथ गेट तोड़ कर वह निकली। दो सिलिंडर और फ्रीज फ्लैट में सुरक्षित मिले हैं।
विज्ञापन
दूसरी घटना रुक्मणि विहार कान्हा माखन कॉलोनी के शीतल धाम में दूसरी मंजिल पर फ्लैट 106 में सोमवार सुबह आग लग गई। किराये पर रह रहे आशुतोष वाष्र्णेय उनकी पत्नी और दो बेटियां बाल -बाल बच गई। फ्लैट के पूजा वाले कमरे में रात को पूजन कर परिवार दूसरे कमरे में जाकर सो गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी। इस घटना में पूजन के दौरान ठाकुरजी के समक्ष रखे ढाई लाख रुपये, सोने-चांदी के आभूषण एवं घरलु सामान जलकर नष्ट हो गया। फ्लैट में धुआं भरने पर दम घुटने लगी तब आशुतोष जागे और परिवार को जगाया।