{"_id":"6877dd83fbda13396f0cd362","slug":"fire-broke-out-in-electrical-panel-of-petrol-pump-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: पेट्रोल पंप के बिजली पैनल में लगी आग...कर्मचारियों में मची अफरातफरी, दमकल ने पाया लपटों पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: पेट्रोल पंप के बिजली पैनल में लगी आग...कर्मचारियों में मची अफरातफरी, दमकल ने पाया लपटों पर काबू
Wed, 16 Jul 2025 10:44 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 16 Jul 2025 10:44 PM IST
सार
पेट्रोल पंप के पैनल में शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। पेट्रोल पंप से धुआं निकलता देख अनहोनी की आशंका के चलते राहगीर भी भयभीत हो गए। लोगों भीड़ जुट गई। सूचना पर दमकल पहुंच गई।
विज्ञापन
लपटों पर काबू पाने में जुटी दमकल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में शहर कोतवाली क्षेत्र के कंकाली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के बिजली पैनल में बुधवार की सुबह शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग की खबर जैसे ही कर्मचारियों को लगी तो अफरातफरी मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। यदि आग बढ़ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि शहर कोतवाली की कृष्णानगर चौकी स्थित कंकाली रोड पर पेट्रोल पंप है। बुधवार की सुबह छह बजे के करीब पेट्रोल पंप के पैनल में शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। पेट्रोल पंप से धुआं निकलता देख अनहोनी की आशंका के चलते राहगीर भी भयभीत हो गए। कुछ ही देर में कंकाली रोड पर राहगीरों की भीड़ लग गई। कर्मचारियों ने पंप मालिक और अग्निशमन विभाग को सूचना दी तो मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंच गईं।
इससे पहले पंप कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शी रमेश सोनी ने बताया कि जहां पर आग लगी, वहीं से कुछ दूरी पर पेट्रोल और डीजल के टैंक थे। यदि आग पर तत्काल काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।