Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in a dhaba, one constable got burnt

ढाबे में लगी आग: श्रद्धालुओं ने भागकर बचाई जान, पुलिसकर्मी झुलस गया

Sat, 30 Mar 2024 08:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Mar 2024 08:54 AM IST
सार

ढाबे में आग उस समय लगी जब श्रद्धालु वहां खाना खा रहे थे। आग की लपटें तेजी से उठीं, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने वहां से भागकर जान बचाई। वहां आग बुझाने के प्रयास में पुलिसकर्मी झुलस गया। 
 

विज्ञापन
Fire broke out in a dhaba, one constable got burnt
लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

वृंदावन के सुनरख मार्ग स्थित एनआरआई ग्रीन के पास जादौन पार्किंग के बाहर तीन दिन पहले ही खुले ढाबे में शुक्रवार शाम करीब सात बजे अचानक आग लग गई। जिससे ढाबा में रखा सामान जलकर राख हो गया। बचाव में जुटा एक पुलिसकर्मी भी झुलस गया। मार्ग पर जगह-जगह जाम के कारण सूचना के एक घंटे के बाद बाद भी दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन


सुनरख मार्ग स्थित श्रीश्याम भोजनालय ढाबा के स्वामी विकास दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे ढाबे पर आए श्रद्धालुओं के लिए वह चाय बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाने लगा, तभी गैस सिलिडर के पाइप से लीक हो रही गैस ने आग पकड़ ली। आग लगते ही ढाबे में बैठे श्रद्धालुओं में जान बचाकर भाग खड़े हुए। जबकि ढाबा के कर्मचारियों व पार्किंग पर तैनात पुलिसकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


ढाबा स्वामी विकास दीक्षित ने बताया ढाबे में तीन गैस सिलिंडर भी रखे थे। जिससे बड़ा विस्फोट होने की आशंका बनी हुई थी, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed