फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   FIR in case involving attempted rape of young woman

Mathura News: युवती से दुष्कर्म का प्रयास मामले में एससी-एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
FIR in case involving attempted rape of young woman
चौमुहां। थाना जैत क्षेत्र की एक युवती ने गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव जुल्हेदी निवासी युवक पर बाइक से सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, थाना जैत क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि वह पिछले करीब पांच माह से वृंदावन स्थित एक अस्पताल में प्रशिक्षण के लिए जाती है। आरोप है कि 19 जून की दोपहर करीब तीन बजे वह प्रशिक्षण के बाद पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान जुल्हेदी निवासी ओमप्रकाश बाइक से वहां पहुंचा और घर छोड़ने की बात कहकर उसे बाइक पर बैठा लिया। कुछ दूरी तक सही रास्ते पर चलने के बाद आरोपी बाइक को जंगल की ओर ले गया।
विज्ञापन

वहां उसने कथित रूप से उसके चेहरे पर स्प्रे किया, चाकू दिखाकर डराया तथा मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया और जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed