टोल प्लाजा पर बवाल: फास्टैग से पैसे कटने में हुई देरी तो कर्मियों ने उठाया हाथ, युवकों ने लाठी से किया हमला
मथुरा में टोल प्लाजा पर पैसे को लेकर विवाद हो गया। कर्मियों ने कार सवार युवकों पर उठाया हाथ तो युवकों ने लाठी से हमला कर दिया। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में बीती रात फास्टैग से टोल फीस कटने पर देरी हुई तो टोल कर्मी गुस्सा होने लगे। इसी को लेकर कार सवार युवकों और टोल कर्मियों के बीच झगड़ा हो गया। टोलकर्मियों ने कार सवार युवकों की पीटने की कोशिश की। इस पर कार सवार युवकों ने लाठी-डंडा से उन पर हमला बोल दिया। यह तांडव काफी देर तक चलता रहा। इस पूरी घटना की वीडियो भी सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
घटना मांट थाना क्षेत्र यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित जाबरा टोल प्लाजा की है। यहां बीती रात अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के बैना गांव निवासी रिंकू और धर्मेंद्र सिंह टोल बूथ पर ड्यूटी पर थे। देर रात दिल्ली निवासी हरिकृष्ण नारंग, राजन रतरा, सोमनाथ और अमित कुमार ईको कार से निकल रहे थे। टोल कर्मियों ने इनसे टोल फीस मांगी।
यह भी पढ़ेंः- नई नवेली दुल्हन के साथ सोया था पति: सुबह उठकर सीधा पहुंचा थाने, जो कुछ बताया उसे सुनकर
...और फिर शुरू हो गई मारपीट
इस पर यह लोग पैसा देने की बजाय कर्मियों से बहस करने लगे। इस पर टोल कर्मियों से इनका विवाद होने लगा। इस एक कर्मी ने अंदर से ही बाहर खड़े युवक पर हाथ उठा देता है। यह देखकर उसका साथी भी इसमें साथ देता है। इस पर बाहर खड़े युवक भी आक्रामक हो जाते हैं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।
पुलिस ने चारो युवकों को किया गिरफ्तार
कार सवार युवकों ने लाठी-डंडा लेकर कर्मियों पर हमला बोल दिया। उन्होंने काफी देर टोल पर हंगामा काटा। यह पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई। कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। पुलिस ने टोल कर्मी धर्मेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। कार सवार चारो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण
कार सवारों से बरामद हुए दो दर्जन एटीएम कार्ड
कार सवार अमित कुमार ने बताया कि वह दोस्तों के साथ दिल्ली से राजस्थान बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे। फास्टैग में पैसे न होने पर टोल फीस देने में देरी हो गई। इसी बात को लेकर टोल कर्मचारियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बचाव में हम लोगों ने भी मारपीट की। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तलाशी में युवकों से दो दर्जन से अधिक एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.