फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fight between devotees and pilgrim priest of Delhi, both were challaned for breach of peace

Mathura News: दिल्ली के श्रद्धालु और तीर्थ पुरोहित में झगड़ा, दोनों का शांतिभंग में चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Fight between devotees and pilgrim priest of Delhi, both were challaned for breach of peace
वृंदावन (मथुरा)। बांकेबिहारी मंदिर के पास सोमवार को दिल्ली निवासी एक श्रद्धालु और तीर्थ पुरोहित के बीच दर्शन कराने को लेकर विवाद हो गया। श्रद्धालु ने एक तीर्थ पुरोहित पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है, वहीं तीर्थ पुरोहित ने श्रद्धालु पर मारपीट, छीनाझपटी और धमकी देने का आरोप लगाया है। तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे और श्रद्धालु के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने विवाद में शामिल दोनों को शांतिभंग के मामले में चालान किया है।
विज्ञापन



दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी दीपक कुमार गुप्ता सोमवार को बांकेबिहारी के दर्शन करने आए थे। तभी वहां से गुजर रहे वृंदावन के मनीपाड़ा निवासी तीर्थ पुरोहित चेतन शर्मा कुछ श्रद्धालुओं का दर्शन कराने के लिए ले जा रहे थे। आरोप है कि दीपक गुप्ता ने तीर्थ पुरोहित के साथ चल रहे श्रद्धालुओं से उनके साथ न जाने की बात कही। इसी बात को लेकर तीर्थ पुरोहित और श्रद्धालु दीपक गुप्ता के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


चेतन शर्मा का कहना है कि श्रद्धालु दीपक ने उनके साथ छीनाझपटी की और उनके जेब से आधार कार्ड निकालकर उसका अपने मोबाइल में फोटो ले लिया, धमकी दी। वहीं श्रद्धालु दीपक गुप्ता का कहना है कि तीर्थ पुरोहित चेतन ने उन्हें गाली दी और दर्शन कराने के नाम पर रकम मांगी। यह विवाद बांकेबिहारी पुलिस चौकी पहुंच गया और उसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली के श्रद्धालु दीपक गुप्ता और तीर्थ पुरोहित चेतन के विरुद्ध धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। यदि फिर इस तरह का झगड़ा होगा तो पुन: कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed