Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fifty-six offerings were offered to Thakurji at the Shri Kubja Temple

Mathura News: श्रीकुब्जा मंदिर में ठाकुरजी को सेवित किया छप्पन भोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Fifty-six offerings were offered to Thakurji at the Shri Kubja Temple
मथुरा। श्री कुब्जा कृष्ण मंदिर में राष्ट्रपति आगमन से पूर्व संध्या पर सजाए गये छप्पनभोग। - फोटो : mathura
मथुरा। श्रीकुब्जा कृष्ण मंदिर के दिन बहुरने लगे हैं। बुधवार को दिनभर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को तांता लगा रहा। सुबह ठाकुरजी का पंचामृत से अभिषेक हुआ और शाम को छप्पन भोग अर्पित किए गए।
विज्ञापन

विशेष अवसर पर ठाकुरजी को विभिन्न प्रकार के व्यंजन, मिठाइयां और फल सजाकर छप्पन भोग अर्पित किए गए। संध्या आरती के समय भक्तों ने भजन-कीर्तन कर श्रद्धा भाव से ठाकुरजी का आशीर्वाद लिया। बृहस्पतिवार दोपहर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंदिर में कलश पूजन कर ठाकुरजी को विशेष पोशाक धारण कराएंगी और विधिवत पूजा-अर्चना करेंगी। उनके आगमन पर मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बुधवार को ही मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन

वहीं, मंदिर के महंत आशीष चतुर्वेदी ने बताया कि भक्तों के सुचारु दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed