फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fifth convocation in vetrinary university

गोहत्या रोकने में जनता करे सहयोग: रामनाईक

Tue, 17 Nov 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Tue, 17 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
fifth convocation in vetrinary university
प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि कानून की दृष्टि से उत्तर प्रदेश में गोहत्या प्रतिबंधित है। हां, फिर भी चोरी छुपे गोहत्या की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को वेटरिनरी विवि के दीक्षांत समारोह में भाग लेने आए राज्यपाल रामनाईक ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि चोरी छुपे हो रही गोहत्या की घटनाओं को रोकने की कोशिश पर प्रदेश सरकार काम कर रही है।

इसमें जनता को भी सहयोगी भूमिका निभानी होगी। सहिष्णुता के मामले में राज्यपाल ने कहा कि वह राष्ट्रपति के प्रतिनिधि हैं, इस मामले में राष्ट्रपति ने जो बयान दिया है, वही देश के लिए मार्गदर्शन होगा।
विज्ञापन



हेमामालिनी बनीं आकर्षण
दीक्षांत समारोह के अंतिम क्षणों में पहुंची सांसद हेमामालिनी सभी के लिए आकर्षण बन गईं। पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता उनकी आगवानी करने पहुंचीं। दीक्षांत समारोह में सांसद हेमामालिनी के साथ क्षेत्रीय विधायक प्रदीप माथुर, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व विधायक प्रणत पाल, पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, डीएम राजेश कुमार, एसएसपी डा. राकेश सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed