फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Female devotee unconscious in Banke Bihari temple, there was chaos

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में महिला श्रद्धालु बेहोश, मची अफरातफरी

Mon, 14 Aug 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 14 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Female devotee unconscious in Banke Bihari temple, there was chaos
वृंदावन। बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शनों के लिए सोमवार को भी भारी भीड़ उमड़ी। जाम और भीड़ के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों का दम घुटने लगा। इस दौरान एक महिला श्रद्धालु बेहोश होकर गिर पड़ीं। प्राथमिक उपचार के बाद महिला और उसकी दो साथींं बगैर दर्शन किए ही दिल्ली लौट गईं। इस घटना से मंदिर के गेट संख्या दो पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


अधिक मास के दो दिन और शेष रहने के कारण पिछले तीन दिन से लाखों की तादाद में श्रद्धालु वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना और मथुरा पहुंचे हैं। बांके बिहारी के दर्शन के लिए जाने पर तो उनकी जान पर बन आती। सोमवार को भोर होती ही ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग गया। मंदिर के पट खुलने से करीब तीन घंटे पहले से ही लोगों की विद्यापीठ चैराहा, दाऊजी तिराहा तक लंबी लाइनें लग गईं थीं।
विज्ञापन


श्रद्धालु भीड़ के दबाव और धक्का-मुक्की के बीच आराध्य ठा. बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आतुर दिखे। जैसे ही मंदिर के पट खुले श्रद्धालुओं की भीड़ का रैला मंदिर के अन्दर की ओर बढ़ा। देखते ही देखते मंदिर खचाखच भर गया। मंदिर के अन्दर जबर्दस्त भीड़ के दबाव और पीछे से आ रहे धक्कों के बीच कड़ी मशक्कत के बाद लोग ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर पाए। इसी बीच दो महिला साथियों के साथ नई दिल्ली से आईं 56 वर्षीय कमला यादव पत्नी आरएस यादव मंदिर के गेट संख्या दो पर बेहोश होकर गिर पड़ी। इससे मंदिर के प्रवेश द्वार पर हलचल मच गई। साथी महिला श्रद्धालु कुछ अन्य लोगों के सहयोग से बैरिकेडिंग और भीड़ के बीच से बेहोश महिला को मंदिर के चबूतरे के नीचे रोड पर ले गईं। यहां डाॅ. यतेंद्र सिंह एवं डाॅ. प्रिया मान ने महिला को प्राथमिक चिकित्सा दी, जिससे उसे होश आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तीनों महिला श्रद्धालु बगैर दर्शन किए दिल्ली लौट गईं। बांकेबिहारी मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्र में भक्तों की भारी भीड़ के कारण सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था। पुलिसकर्मी मंदिर की तरफ भीड़ का दबाव कम करने के लिए रस्सा लगाकर जगह-जगह लोगों को कुछ समय के लिए रोक रहे थे, इससे मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव बनता रहा ओर श्रद्धालु परेशान होते रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर में भीड़ के नियंत्रण के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस ने न ही भीड़ नियंत्रण के लिए योजना बनाई और न ही आस्था लेकर नगर में आने वाले श्रद्धालुओं को सहज और सुरक्षित दर्शन के लिए इंतजाम किए।


स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम प्रभारी डाॅ.भूदेव ने बताया कि बांकेबिहारी के दर्शन के लिए आई दिल्ली की महिला श्रद्धालु कमला यादव भीड़ के दबाव और सफोकेशन के कारण बेहोश हो गई, जिसे मंदिर में तैनात दो डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। महिला की स्थिति में सुधार होने पर वह अपने घर चली गईं। बांकेबिहारी मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि मंदिर के गेट संख्या दो पर एक महिला श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ के कारण बेहोश हो गई। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए तैनात दो डॉक्टरों ने उसे उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed