फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   farmers tips of river ganga ghat

गंगा तट के किसानों को मिलेंगे खेती के टिप्स 

Thu, 16 Feb 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 16 Feb 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
farmers tips of river ganga ghat
खेती - फोटो : फाइल फोटो
गंगा तट के किसानों को उत्तम और आधुनिक खेती के गुर सिखाने के लिए वेटरनेरी विश्वविद्यालय कासगंज में कृषि विज्ञान केंद्र शुरू करेगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान का अब तक केवल मथुरा में ही कृषि विज्ञान केंद्र है।
विज्ञापन


अब विवि का कासगंज में एक और कृषि विज्ञान केंद्र होगा। इसके लिए वेटरनेरी विश्वविद्यालय की पहल पर कृषि मंत्रालय, राज्य सरकार और आईसीईएआर (इंडियन कौंसिल आफ एग्रीकल्चरल रिसर्च) ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


कुलपति डा. केएमएल पाठक ने बताया कि कासगंज के कस्बा सौरों के गांव मनोवरपुर गढ़िया में सड़क किनारे जमीन तलाश की गई थी। संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र के लिए 25 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर कासगंज प्रशासन वेटरनेरी विश्वविद्यालय को हस्तांतरण करेगा। इसके लिए पत्राचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान कें द्र कासगंज के संचालन के लिए कोआर्डिनेटर सहित पांच कृषि वैज्ञानिक, क्लर्क, सहायक और चार चालकों सहित 20 लोगों की नियुक्ति जाएगी। चुनाव आचार संहित हटने के बाद इस पर तेजी से काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed