फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   farmers car has been disbalanced on expressway

एक्सप्रेसवे पर मार्च करने जा रहे किसानों की गाड़ी पलटी

Thu, 26 Mar 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 26 Mar 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
farmers car has been disbalanced on expressway
बुधवार दोपहर दो बजे एक्सप्रेसवे पर शांति मार्च करने जा रहे किसानों की पिकअप गाड़ी पलट गई और इसमें करीब दो दर्जन किसान घायल हो गए। घायलों को मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल छह किसानों को आगरा रेफर किया गया है। इस हादसे के बाद शांति मार्च का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। 
विज्ञापन

 
सुबह से ही अधिकारी पुलिस और पीएसी के साथ किसानों को एक्सप्रेस पर चढ़ने से रोकने के लिए पहुंच गए थे। दोपहर में संघर्ष समिति  के साथ अधिकारियों की एक घंटे तक  वार्ता भी हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। दोपहर दो बजे किसानों ने ट्रैक्टर ट्राली व अन्य वाहनों से बाजना की ओर कूच कर दिया। इसी दौरान आगे निकलने की होड़ में ये हादसा हुआ। घटना के बाद कटैलिया शांति मार्च रद्द कर हजारों किसानों को वापस नौहझील ब्लाक पर ले आए। यहां उन्होंने घायलों को मुआवजा देने और उनके बेहतर इलाज के लिए धरना जारी रखने का एलान किया। रात में हादसे में घायल किसानों का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार और एसएसपी मंजिल सैनी जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

 
बता दें, नौहझील ब्लाक परिसर में पिछले करीब एक सप्ताह से सर्वदलीय किसान संघर्ष समिति का धरना चल रहा है। धरने पर बैठे किसान मोरकी इंटर कालेज की प्रबंध समिति को बदलने के साथ क्षेत्र और किसानों की 11 सूत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैँ। मोरकी इंटर कालेज को एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि के बदले में लगभग सात करोड़ रुपये मुआवजा के मिलने हैं। इनकी मांग है कि इस धनराशि को क्षेत्र के विकास पर खर्च किया जाए। मंगलवार को इनकी प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता भी हुई लेकिन विफल हो गई थी। इसके बाद किसानों ने बुधवार को एक्सप्रेसवे पर मार्च करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed