फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   farmer drowned himself in Yamuna after his crop was destroyed

UP: मथुरा में बाढ़ का कहर...फसल बर्बाद होने पर किसान यमुना में कूदा, ग्रामीणों ने बचाई जान

Wed, 03 Sep 2025 09:33 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 03 Sep 2025 09:33 PM IST
सार

यमुना का बढ़ा जलस्तर तबाही मचा रहा है। खेत पानी में जलमग्न हो गए हैं। इससे आहत होकर एक किसान ने यमुना में कूदकर जान देने की कोशिश की। ग्रामीणों ने उसे बचा लिया।

विज्ञापन
farmer drowned himself in Yamuna after his crop was destroyed
नदी में कूदा किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में यमुना नदी उफान पर है। तटीय गांवों में बाढ़ और बारिश पीड़ितों पर कहर बनकर टूट रही है। मंगलवार को गांव बसाऊ में किसान शीशपाल ने बाढ़ से हुए नुकसान व बीमारी से आहत होकर यमुना नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने उसे किसी तरह बाहर निकालकर जान बचाई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ से 3-4 दिन पहले शीशपाल का मकान गिर गया था। वहीं करीब 12 बीघा खब्जी की फसल बर्बाद हो गई थी। इसके साथ ही शीशपाल पिछले 6-7 महीनों से बीमारी से भी परेशान था। इसी सबसे आहत होकर उसने मंगलवार को यमुना में छलांग लगा दी। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह शीशपाल को नदी से बाहर निकाला। बुधवार को पीड़ित किसान से मिलने विधायक राजेश चौधरी, एसडीएम रितु सिरोही, नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय और सीएचसी प्रभारी डॉ. हेमराज सिंह ने शीघ्र मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। डॉ. हेमराज सिंह ने बताया कि शीशपाल का उपचार कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed