फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   family of sp city will ask from cm

एसपी सिटी के परिवारीजन सीएम के सामने रखेंगे अपनी बात

Sun, 12 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 12 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
family of sp city will ask from cm
जवाहर बाग - फोटो : अमर उजाला
आपरेशन जवाहर बाग के दौरान शहीद हुए एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की तेरहवीं पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 13 जून मथुरा आ रहे हैं। परिवारीजनाें के मन में कई सवाल उठ रहे हैं, जिनके जवाब वो मुख्यमंत्री से चाहते हैं।
विज्ञापन


शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के भाई प्रफुल द्विवेदी ने बताया कि भाई की शहादत के बाद ज्यादातर औपचारिकताएं प्रदेश सरकार की ओर से पूरी की जा रही हैं लेकिन कार्रवाई के दौरान भाई को पिटता छोड़कर भागने वाले हमराह और अन्य पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई हुई, ये अब तक कोई नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन


जवाहर बाग प्रकरण में बैठाई गई जांच के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार न्यायिक जांच करा रही है। न्यायिक जांच पूरी होने में अभी दो माह का वक्त है। जांच से संतुष्ट न होने की दशा में वे सीबीआई जांच की मांग कर सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


55 मिनट मथुरा में रहेंगे मुख्यमंत्री
प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को मथुरा आ रहे हैं। पहले उनके आने का कार्यक्रम 15 जून का था लेकिन ऐन वक्त पर बदल दिया गया। मुख्यमंत्री के मथुरा में 55 मिनट रुकने का कार्यक्रम है। वह शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के आवास पर जाकर परिवार वालों से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि कुछ घोषणाएं भी कर सकते हैं। 13 जून को एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की तेरहवीं भी है।

रविवार को अचानक बदले कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 13 जून की सुबह को 9:45 बजे पर पुलिस लाइन में परेड ग्राउंड पर हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। यहां से सीधे आफिसर कालोनी में शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के आवास पर जाएंगे। परिवार वालों से मुलाकात करेंगे।


कड़े सुरक्षा घेरे में रहेंगे मुख्यमंत्री
सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन ने भी पुलिस लाइन से आफिसर कालोनी तक सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए हैं। कई प्वाइंट पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को लगाया गया है। मुख्यमंत्री 850 जवानों के कड़े सुरक्षा घेरे में रहेंगे। दिल्ली से एनएसजी कमांडो की टीम भी पहुंच गई है। हेलीपेड से शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी के आवास तक छह एएसपी, 10 सीओ, 26 थानाध्यक्ष, 110 दरोगा, 400 सिपाही और तीन कंपनी पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed