फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family members protested by keeping the body of a youth injured in a fight

UP: नए साल का जश्न और फिर ऐसे आई मौत, पुलिस पर लगे ये गंभीर आरोप; एसएसपी आवास पर हंगामा

Tue, 07 Jan 2025 03:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Jan 2025 03:20 PM IST
सार

नए साल का जश्न मना रहे युवक की जान चली गई। डीजे पर डांस के दौरान झगड़ा हुआ। मारपीट में वो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Family members protested by keeping the body of a youth injured in a fight
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव अडींग में एक जनवरी को डीजे पार्टी के झगड़े में घायल हुए युवक ने रविवार को इलाज के दौरान जयपुर स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले में शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई न होने पर गुस्साए परिजनों ने एसएसपी आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। गोवर्धन पुलिस पर लापरवाही व गुमराह करने का आरोप लगाया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को शांत कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


 

गंभीर रूप से हुआ था घायल
गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव अडींग में एक जनवरी को सुबह 11 बजे यादव मोहल्ले में एक व्यक्ति के सेवानिवृत्त होने पर डीजे बज रहा था। इस दौरान गांव का अनुसूचित जाति का युवक देवेंद्र उर्फ बंटू वहां नाचने लगा। आरोप है कि इसी बात को लेकर कुछ युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उपचार के लिए मथुरा फिर भरतपुर में भर्ती कराया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोषियों पर कार्रवाई की मांग
हालत में सुधार न आने पर भरतपुर से जयपुर रेफर कर दिया। वहां रविवार देर शाम मौत हो गई। गुस्साए परिजनों व भीम आर्मी के लोग शव को लेकर सोमवार शाम पांच बजे मथुरा आए और एसएसपी आवास पर शव रखकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। भनक लगने पर थाना सदर व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों व भीम आर्मी के लोगों ने गोवर्धन पुलिस की लापरवाही और गुमराह करने का आरोप लगाया। सदर बाजार व कोतवाली पुलिस ने लोगों की बात सुनकर रिपोर्ट दर्ज कराने और मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को मोर्चरी में रखवाया है। इसके बाद भाई विपिन ने गोवर्धन थाने में यादव मोहल्ले के रहने वाले चार-पांच व अन्य के खिलाफ तहरीर दी है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed