{"_id":"6818c60ca5bffa7eee0da65f","slug":"fake-police-inspector-caught-from-vrindavan-in-mathura-2025-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: वृंदावन में पकड़ा फर्जी इंस्पेक्टर...लोगों पर गांठता था राैब, युवक को देख पुलिस अफसर भी रह गए हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वृंदावन में पकड़ा फर्जी इंस्पेक्टर...लोगों पर गांठता था राैब, युवक को देख पुलिस अफसर भी रह गए हैरान
Mon, 05 May 2025 07:37 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 05 May 2025 07:37 PM IST
सार
इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर युवक क्षेत्र में घूमता था। लोगों पर राैब गांठता था। शिकायत पुलिस तक पहुंची तो जांच की गई। पुलिस अफसर भी फर्जी इंस्पेक्टर को देखकर दंग रह गए। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
फर्जी इंस्पेक्टर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के वृंदावन के रुक्मणि विहार गोल चक्कर के पास से यूपी पुलिस के फर्जी इंस्पेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 3 स्टार लगी पुलिस की वर्दी, जूते, बेल्ट, मोनोग्राम बरामद हुए है। युवक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर काफी समय से नगर में घूम रहे एक व्यक्ति की शिकायत सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर की गई थी। निरीक्षक अपराध धर्मेन्द्र कुमार के निर्देशन में मामले की जांच कर रहे ओमैक्स चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने सोमवार दोपहर को रुक्मणि विहार गोल चक्कर के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया कि आरोपी यूपी पुलिस की 3 स्टार लगी वर्दी, बेल्ट और लाल जूते पहनकर घूम रहा था। कुछ लोगों के साथ ठगी करने की चर्चा भी है। हालांकि पुलिस की प्राथमिक जांच में ठगी करने का मामला प्रकाश में नहीं आया है। मामले में उपनिरीक्षक अमित कुमार ने आरोपी सचिन शर्मा पुत्र कांति शर्मा निवासी ए टॉवर ओमैक्स इटर्निटी व मूल निवासी बमोरा थाना खैर अलीगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ये भी पढ़ें-UP: सड़क पर युवक-युवती कर रहे थे ऐसी हरकत...लोगों को आ गई शर्म, पिता का खाैल उठा खून; लड़के काे सिखाया सबक
ये भी पढ़ें-UP: सड़क पर युवक-युवती कर रहे थे ऐसी हरकत...लोगों को आ गई शर्म, पिता का खाैल उठा खून; लड़के काे सिखाया सबक
विज्ञापन
उपनिरीक्षक ने बताया कि आरोपी का रुक्मणि विहार क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस है। वह पिछले करीब 6 साल से वृंदावन में रह रहा है। आरोपी पिछले करीब एक साल से लोगों में राैब गांठने के लिए पुलिस की वर्दी पहन कर घूमता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।