फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fair one, the month of Fagun has arrived, come and play Holi with your beloved...

Mathura News: गोरी आयो फागुन मास, खेल तू रसिया ते होरी...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Fair one, the month of Fagun has arrived, come and play Holi with your beloved...
नंदबाबा मंदिर में समाज गायन करते समाजी। 
नंदगांव (मथुरा) । विश्व प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में रविवार से फाल्गुन मास का शुभारंभ हो गया। वसंत की समाज के उपरांत मंदिर प्रांगण में शाम से परंपरागत होरी-धमार गायन की शुरुआत हो गई। ठाकुर श्रीकृष्ण के आंगन में रंग, रस और राग की अद्भुत छटा बिखरने लगी है।
विज्ञापन

वसंत पंचमी से शयन आरती के समय गोस्वामीजन द्वारा समाज गायन किया जा रहा था। पड़वा से फाल्गुन मास लगते ही धमारों का क्रम शुरू हो गया है। सेवायत रमेश गोस्वामी ने बताया कि इस अवधि में रंगन रंगिलौ बहु रंगन रंगिलौ और गोरी आयो फागुन मास, खेल तू रसिया ते होरी जैसे पारंपरिक धमार समाज में गाए। श्री विग्रहों को अबीर-गुलाल अर्पित कर होली खिलाई। ढप, मृदंग, झांझ और मंजीरा की मधुर धुनों पर रसिक कवियों के पद खेलत फाग परस्पर हिलमिल और ब्रज में कैसी धूम मचाई गूंजने लगे हैं। टेसू के फूलों के रंग बरसने के साथ वातावरण भक्तिमय हो उठा है। वहीं नंदगांव-बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठमार होली की तैयारियां जोरों पर हैं। बरसाना में 25 फरवरी को तथा नंदगांव में 26 फरवरी को लठामार होली का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed