फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Fair held at Devi temple, mundan rites performed

Mathura News: देवी मंदिर पर लगा मेला, हुए मुंडन संस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fair held at Devi temple, mundan rites performed
चौमुहां। गांव अकबरपुर में दुर्गाष्टमी के अवसर पर सिसौदिया घार की कुलदेवी शक्तिपीठ नगर कोट वाली देवी के मंदिर मेले का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर मनौती मांगी। बच्चों के मुंडन संस्कार हुए। सिसौदिया घार की कुल देवी के मंदिर में दर्शनों के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह स्थिति देर शाम तक रही।
विज्ञापन

दर्शन-पूजन के बाद बच्चों ने झूलों व महिलाओं ने खरीदारी की। भजन मंडलियों ने मंदिर परिसर में भजन प्रस्तुत किए। भजन मंडली ने एक से बढ़ कर एक भजन प्रस्तुत कर समा बांध दिया। चौबीसी के भगत दाऊजी भगत एवं सियाराम भगत ने मेला परिसर में मां का दरबार लगाया व हवन किया। ग्राम प्रधान निहाल सिंह, भरत सिसोदिया, कौशल सिंह, अमित सिसोदिया का सक्रिय सहयोग रहा। भजन मंडली में हेमंत शर्मा, रौतान सिंह, कर्णपाल, लाखन सिंह, सुरेंद्र, देशराज सिंह आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन


मां को 56 भोग अर्पित किया
राया। गोपालबाग में स्थित श्री महाबाघेश्वरी देवी मंदिर में छप्पन भोग व कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसे देखने बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। कवि सम्मेलन में सुरेंद्र सार्थक, सुनहरी लाल वर्मा, श्याम सुंदर, अकिंचन, अजीम अंजुम ने अपनी कविताएं प्रस्तुत कर ठहाके लगवाने पर मजबूर कर दिया। मेला कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल , यतेंद्र प्रकाश गर्ग, हनुमान प्रसाद, अनिल अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, मुरारीलाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




मां काली की शोभायात्रा निकाली

बरसाना। राधा की नगरी बरसाना में अष्टमी के अवसर पर मां काली की शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा मुख्य बाजार सब्जी मंडी में स्थित माता रानी के मंदिर से प्रारंभ होते हुए टाटिया मोहल्ला, रंगीली गली, सुदामा चौक, बाग मोहल्ला, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, मेन बाजार, पड़ाव मोहल्ला होते हुए माता रानी के मंदिर पर संपन्न हुई। संवाद







जिकड़ी भजन में मोतीराम, चंद्रभान, छिद्दी, प्रेमसिंह, धर्मेंद्र अव्वल
सौंख। ओढ़म मेला कमेटी की ओर से ओढ़म की देवी के मंदिर प्रांगण में फूलडोल मेला और जिकड़ी भजन का मंगलवार रात आयोजन हुआ। इसमें 24 से अधिक कलाकार पहुंचे। वहीं सुबह मेले में बड़ी संख्या में लोग बच्चों का मुंडन कराने पहुंचे। इससे पूर्व मेला का शुभारंभ भाजपा के मंडल महामंत्री प्रहलाद सिंह ने फीता काटकर किया। भजन कलाकारों को पूर्व प्रधान वीरपाल सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिकड़ी भजन प्रतियोगिता में मोतीराम, चंद्रभान, छिद्दी, प्रेमसिंह, धर्मेंद्र को प्रथम, पुष्पेंद्र, साक्षी, हेमा, करन, जीतेंद्र को द्वितीय, सत्यवीर व सुरेंद्र को तृतीय पुरस्कार दिया गया। महात्मा गांधी स्मारक इंटर काॅलेज के प्रबंधक हेमराज कुंतल, बृजधाम स्कूल के चेयरमैन जगवीर सिंह, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डाॅ. देवेंद्र सिंह, प्रमुख विपिन सिंह, प्रधान पालेंद्र सिंह, वेदपाल सिंह, दिनेश सिंह, श्याम बाबू, ओमप्रकाश, मोहन सिंह, तालेवर, बहादुर सिंह, किशन सिंह, महेंद्र, शंकर आदि उपस्थित थे। संवाद





मां के दरबार में गूंज रहे जयकारे

सुरीर। चैत्र नवरात्र में कस्बे में आयोजित 11 दिवसीय मेला में अष्टभुजी सिंह वाहिनी मां का दरबार मां के जयकारों से गूंज रहा है। सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जवान तैनात हैं। संवाद


पदयात्रा का स्वागत
राया। नीवगांव में काली माता की पदयात्रा निकाली गई। यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। देवेंद्र शर्मा, रवि चौधरी, अंकित चौधरी, संदीप ठैनुआ, प्रेमपाल सिंह आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed