फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Faces of meritorious students lit up after receiving the honour

Mathura News: सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Faces of meritorious students lit up after receiving the honour
 परमाण पत्र मेडल के साथ मेधावी और विधायक व अधिकारी।
मथुरा। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सम्मानित किया। अतिथियों ने मेडल पहनाकर, 21 हजार की पुरस्कार राशि का चेक और टैबलेट देकर सम्मान किया। वहीं, अमर उजाला की ओर से भी मेधावियों का सम्मान किया गया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के प्रसारण से हुई। सभागार में मुख्य अतिथि विधायक श्रीकांत शर्मा, अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 10-10 मेधावियों को पुरस्कृत किया। विधायक शर्मा ने मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने जो मेहनत की है उसका यह परिणाम है जो आपको यहां सम्मान मिला है। आप में से ही कोई आईएएस, आईपीएस, डाॅक्टर, इंजीनियर बनकर देश की सेवा करेगा। विधायक ने कहा कि आपकी मेहनत के लिए अमर उजाला ने भी आपको मेडल और प्रमाण पत्र से नवाजा है। कार्यक्रम संचालन कविता सक्सेना ने किया।
विज्ञापन



हाईस्कूल में इन्हें मिला सम्मान

कृष्णचंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज माधव कुंज के योगेश कुमार, भिक्की सिंह प्रधान इंटर कॉलेज कंजौलीघाट मथुरा की हेमा, श्री आरसी उमा विद्यालय छौली बलदेव के विवेक, मां रघुवीरी देवी इंटर कॉलेज पचहरा की कनिष्का, श्रीमती शांति देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जुगसना की कामिनी, डाॅ. देवदत्त रावत इंटर कॉलेज सुरीर की उमा गौतम, कृष्णचंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के रुद्रांश, कुंदनलाल हरीराम उमा विद्यालय भिदौनी के अंशुल कुमार, एसआरएम पब्लिक एचएस स्कूल चांदपुर के तुषार चौधरी, वीडीपी राजकीय इंटर कॉलेज के आकाश सारस्वत को सम्मान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंटर में ये छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

श्री बलभद्र इंटर कॉलेज बलदेव की काजल, एएसएस इंटर कॉलेज केहरी गढ़ी राया के नितिन, बीकेजीएस इंटर कॉलेज परखम के कृष्णा झा, महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज की आईशा कुरैशी, डॉ. क्षेत्रपाल सिंह इंटर कॉलेज हवेली खिरारी के प्रशांत सारस्वत, एसबीएस इंटर कॉलेज खेरिया नीमगांव मांट के गगन चौधरी, भिक्की सिंह प्रधान इंटर कॉलेज कंजौलीघाट की विपन कुमार, श्री हरी आदर्श इंटर कॉलेज कोसी खुर्द के युवराज, एसपीएस इंटर कॉलेज सोंसा शाहपुर के आकश, महाराज अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज की हर्षिता वर्मा को सम्मानित किया गया।



मेडल, प्रमाण पत्र और टैबलेट पाकर अपनी मेहनत पर खुशी है। आगे भी कड़ी मेहनत करके परिवार का नाम रोशन करेंगे।
- योगेश कुमार, मेधावी दसवीं


कड़ी मेहनत का आज मुझे परिणाम मिला है। सरकार और अमर उजाला ने जो यह सम्मान दिया है। मुझे काफी खुशी है।
- आईशा कुरैशी, मेधावी 12वीं


आज मुझे इस मंच पर सम्मानित होने की काफी खुशी है। मेडल और प्रमाण पत्र पाकर उत्साहित हूं।

- हेमा, मेधावी दसवीं

आज मेहनत का फल मिला है। माता-पिता और शिक्षको की मेहनत का यह परिणाम है। जो हमेशा ही पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित करते थे।
-देवेंद्र, मेधावी इंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed