फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   External vehicles will have no entry in Vrindavan

वृंदावन में बाहरी वाहनों की नो एंट्री होगी

Thu, 04 May 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा।
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा। Updated Thu, 04 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
External vehicles will have no entry in Vrindavan
truck driver murder

विज्ञापन

बांकेबिहारी की नगरी को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने बाहरी वाहनों का वृंदावन में प्रवेश बंद करने की योजना बनाई है। पिछले दिनों वृंदावन आए कई वीआईपी ने यहां के अव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान को लेकर चिंता जाहिर की थी।
वृंदावन में आने वाले श्रद्धालु, पर्यटकों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। इसके कारण शनिवार और रविवार को तो वृंदावन के अधिकतर रास्तों पर जाम लगा रहता है। बाकी दिनों में भी यहां आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की मुसीबत कम नहीं होती हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए बाहरी ट्रैफिक को नगर से बाहर ही रोकने की योजना बनाई गई है। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से वृंदावन आने वाले वाहनों को दारुख पार्किग और दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे-2 से आने वाले वाहनों को वृंदावन छटीकरा मार्ग स्थित मल्टीस्टोरी पार्किंग पर रोकने की योजना है। प्लानिंग यह भी है कि इन दोनों ही पार्किंग स्थलों से वृंदावन में ई-रिक्शा आदि छोटे वाहनों का संचालन किया जाए।
विज्ञापन


कबाड़ हो गए ट्रैफिक सिगभनल
करीब 40 लाख रुपये की लागत से करीब छह साल पहले मथुरा शहर में लगाए गए ट्रैफिक सिगभनल कबाड़ हो गए हैं। इनके संचालन का जिम्मा संभाले आगरा की निजी एजेंसी पर अफसर महरवान हैं। इनका संचालन किए बगैर ही एजेंसी ने इनके रखरखाव पर अब तक करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृंदावन में यातायात की समस्या गंभीर बनी हुई है। इससे निपटने के लिए विकास प्राधिकरण ने पार्किंग बनाई हैं। इसमें छटीकरा रोड पर दिल्ली के पैटर्न पर मल्टीस्टोरी पार्किंग तैयार की गई है। इसका संचालन शुरू होते ही वृंदावन में बाहरी वाहनों की नो एंट्री कर दी जाएगी।
- रामअरज यादव, सिटी मजिस्ट्रेट, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed