फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Expressed anger over the incident in Bahraich

Mathura News: बहराइच की घटना पर जताया रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Expressed anger over the incident in Bahraich
वृंदावन। धर्म रक्षा संघ की संगोष्ठी परिक्रमा मार्ग गोपाल खार स्थित श्रीमद् भागवत मंदिर में स्वामी डॉ.आदित्यानंद महाराज की अध्यक्षता में हुई। इसमें बहराइच की घटना को लेकर आक्रोश जताया गया। इसके साथ ही तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और झारखंड में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुईं घटनाओं पर रोष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन


धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि दूसरे समाज के लोग लगातार हिंदुओं का विरोध कर रहा है। स्थिति यह है कि धार्मिक यात्राओं पर पत्थरबाजी और गोलीबारी तक की जा रही है। प्रदेश प्रवक्ता राजेश अग्निहोत्री ने कहा कि जनपद बहराइच की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। इस घटना में 22 वर्षीय युवक रामगोपाल मिश्रा की यातनापूर्ण तरीके से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


घटना के दोषियों को फांसी की सजा जाए। संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज, धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज, राष्ट्रीय मार्गदर्शक महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीदास प्रजापति, प्रदेश मंत्री अमरेश पुंडीर, मुरलीधर शास्त्री, तुलसीदास आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed