{"_id":"5fb40b708ebc3e9b7c13c5f9","slug":"express-way-mathura-news-agr4683109167","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों के बाद एक्सप्रेस-वे वाहनों सैलाब, थम गई रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों के बाद एक्सप्रेस-वे वाहनों सैलाब, थम गई रफ्तार
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। दीपावली, गोवर्धन और भाईदूज की छुट्टियां खत्म करके लोग अब अपने गंतव्य को लौट रहे हैं। मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर इसका असर साफ दिखाई दिया। यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और सैकड़ों वाहन रेंगते नजर आए। टोल पर दोनों साइड डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें लग गईं।
त्योहार मनाकर लौटने वालों की भीड़ से मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे जाम हो गया। एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल पर दोनों साइड डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। टोल बूथ तक पहुंचने में ही वाहनों को आधा घंटा लग गया। यह हालात केवल टोल पर ही नहीं बल्कि एक्सप्रेसवे के काफी इलाके में रहे। जाम में फंसे लोगों ने कई तस्वीरें ट्विटर और फेसबुक पर शेयर कीं।
यमुना एक्सप्रेसवे के ऑपरेशन मैनेजर सैय्यद रफी अहमद रिजवी ने बताया कि जाम से निपटने के लिए तीन दिन पूर्व ही तैयारियां कर ली गई थीं। टोल पर अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। सोमवार और मंगलवार को एक्सप्रेसवे से होकर लगभग 55 हजार वाहन गुजरे जबकि आम दिनों में 15 से 20 हजार वाहन गुजरते हैं। शाम चार बजे से रात के दस बजे तक जाम की स्थिति रही।