फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Express love with a rose mathura

गुलाब देकर किया इजहार-ए-इश्क

Sun, 07 Feb 2021 08:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
Express love with a rose mathura
मथुरा। रोज डे के साथ रविवार को वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो गई है। प्रेम के परिंदों ने गुलाब देकर इजहार-ए-इश्क किया। विवार को प्रेमी युगल और विवाहित जोड़ों ने एक-दूसरे को गुलाब देकर रोज डे विश किया। रविवार को फूलों की दुकान और ग्रीटिंग कार्ड की दुकान पर खासी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सुबह से ही रोज डे विश करने के लिए मैसेज का दौर शुरू हो गया। दिन में मिलने के बाद युवाओं ने एक-दूसरे को रोज देकर अपने प्यार का इजहार किया। दुकानदार विकास सैनी ने बताया कि दिल्ली से फूल मंगवाए थे। रविवार को लाल और पीले गुलाब की सबसे ज्यादा मांग रही। उनकी दुकान से करीब सवा सौ गुलाबों की बिक्री हुई। उन्होंने बताया गुलाब 20 से 30 रुपये तक बिका। इसके अलावा बाजारों में टेडी बियर, लव वर्ड्स, कार्ड्स और फोटो फ्रेम आदि की भी खासी मांग रही। सोमवार को प्रपोज डे मनाने के लिए युवा दिनभर तैयारी करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed