फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Entry of vehicles is not stopping in Govardhan

Mathura News: गोवर्धन में नहीं रुक रहा वाहनों का प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Entry of vehicles is not stopping in Govardhan
मथुरा। गोवर्धन में दानघाटी मन्दिर के सामने लगा जाम। - फोटो : mathura
गोवर्धन (मथुरा)। गिरिराज तलहटी में प्रशासन की लापरवाही के चलते वाहनों का प्रवेश नहीं रुक रहा है। लगातार वाहनों से लग रहे जाम से श्रद्धालु व आमजन परेशान हैं।
विज्ञापन

मुख्य मंदिर दानघाटी के सामने कई कई घंटे जाम के कारण तीर्थ यात्रियों का परिक्रमा व दर्शन के लिए पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है। सौंख अड्डा से लेकर दानघाटी मंदिर, डीग अड्डा तक करीब 500 मीटर के एरिया में सैकड़ों वाहन और ई-रिक्शा पहुंच जाते हैं। बाहरी वाहन भी आसानी से प्रवेश कर रहे हैं। सैकड़ों ई-रिक्शा चल रहे हैं जो कि जाम का कारण बने हैं।
विज्ञापन

पूर्णिमा के चलते भीड़ का अभाव ज्यादा है। प्रशासन की व्यवस्थाओं के फेल होने के कारण भक्त व्यथित हैं। रिंग रोड के निर्माण होने के बाद हल्के माल वाहक भी मंदिर क्षेत्र परिसर में प्रवेश कर रहे हैं। बरसाना व डीग की ओर से आने वाले वाहन भी मंदिर तक पहुंच रहे हैं। पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों की आड़ में बाहर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों को प्रवेश करा रहे हैं। प्रयास किया जा रहा है कि जिन प्वाइंट से वाहन प्रवेश कर रहे हैं, उन पर वाहनों को रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा सीधे तौर पर एनजीटी न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में नो एंट्री में वाहनों के प्रवेश के कारण कई बार दुर्घटना हो चुकी हैं। आस्था में भक्त रज में लेटकर दंडवत व परिक्रमा लगाते हैं, लेकिन अभी तक वाहनों को नहीं रोका गया है। इस मामले को पुनः न्यायालय में रखेंगे।

-सार्थक चतुर्वेदी, अधिवक्ता एनजीटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed