फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Entrepreneurs are upset by power outages in the industrial sector.

Mathura News: औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत कटौती से उद्यमी परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs are upset by power outages in the industrial sector.
बिजली विभाग के अधिकारी से बातचीत करते हुए औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारी
औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत कटौती से उद्यमी परेशान
विज्ञापन

रिफाइनरी। रिफाइनरी इंडस्ट्रियल एरिया साइट-बी में त्योहारी सीजन में बिजली कटौती से उद्योगपति परेशान हैं। रिफाइनरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया कि हाल ही में 27 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहने से उद्योगों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने इसे विभाग की घोर लापरवाही और उद्यमी विरोधी रवैया बताया।

बुधवार सुबह 10 बजे से औद्योगिक क्षेत्र में बिजली बंद होने पर जब उद्यमी शिकायत लेकर बिजलीघर पहुंचे तो वहां कोई कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने कहा कि यह व्यवहार उद्योग जगत के साथ अन्याय है। कई इकाइयों को अपने ऑर्डर रद्द करने पड़ रहे हैं, जिससे रोजगार पर संकट मंडरा रहा है। मोहित अग्रवाल ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने उच्चाधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed