{"_id":"61faca25a8a9b97a6e1a9432","slug":"employees-started-voting-970-cast-their-votes-mathura-news-mtr5126555100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने शुरू किया मतदान, ९७० ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने शुरू किया मतदान, ९७० ने डाले वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। १० फरवरी को जनपद में होने जा रहे मतदान से पहले द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के साथ ही पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अंतर्गत बुधवार को ९७० कर्मचारियों ने अपने मत का प्रयोग किया है। इसके साथ ही जनपद में डाक द्वारा १२६८ मत पत्र भी प्राप्त हुए हैं।
बाबू शिवनाथ अग्रवाल महाविद्यालय में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रथम पाली के दौरान ९६७ और द्वितीय पाली में ९६२ कर्मियों ने प्रशिक्षण लिया। प्रथम पाली में ३३ और द्वितीय पाली में ३८ कर्मचारी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों के अनुपस्थित ७१ कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश सदर थाना प्रभारी को दिए गए है।
इस प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों ने अपने मत का भी प्रयोग किया। ९७० कर्मचारियों ने वोट डाले। इसमें छाता विधानसभा के लिए ९३, मांट विधानसभा के लिए ३०९, गोवर्धन विधानसभा के लिए ११४, मथुरा के लिए ९४ और बलदेव विधानसभा के लिए ३६० मत पडे़। पोस्टल बैलेट का यह क्रम पांच जनवरी तक जारी रहेगा। इसके साथ ही डाक द्वारा भी मतपत्र आ रहे हैं।