फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity supply has been disrupted for five days

Mathura: बत्ती हुई गुल...पांच दिन में टूट गया ग्रामीणों का धैर्य, मार्ग जामकर किया हंगामा

Sat, 24 May 2025 02:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 May 2025 02:52 PM IST
सार

 विद्युत आपूर्ति पांच दिन बाद भी शुरू न हो पाने से  आक्रोशित ग्रामीणों ने   जेई का घेराव किया और सौंख जाजन पट्टी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आश्वासन के बाद जाम खोला जा सका। 
 

विज्ञापन
Electricity supply has been disrupted for five days
गांव मगोर्रा में विद्युत आपूर्ति को लेकर जेई जीतेन्द्र सिंह का घेराव करते ग्रामीण

विस्तार

मथुरा के सौंख में विद्युत सब स्टेशन मगोर्रा से जुड़े गांवों की विद्युत आपूर्ति पिछले पांच दिन से ठप पड़ी है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जेई का घेराव किया और सौंख जाजन पट्टी मार्ग पर जाम लगाया। गांव मगोर्रा समेत करीब 10 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित है। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने जेई जीतेंद्र सिंह का घेराव किया। सौंख जाजन पट्टी मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की। घेराव और जाम की सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मयफोर्स के पहुंच गए। थाना प्रभारी के एक घंटे में आपूर्ति सुचारू करने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और जेई का घेराव खत्म कर दिया। जाम करीब एक घंटे लगा रहा। जेई जीतेंद्र सिंह ने बताया कि संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मरम्मत का कार्य नहीं हो पा रहा है। एक ट्रांसफार्मर बंद पड़ा है। ट्रांसफार्मर की आपूर्ति को छोड़कर अन्य स्थानों की विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन



वहीं बलदेव में आंधी के बाद बुधवार रात 9 बजे गई बिजली 40 घंटे बाद क्षेत्र में सुचारू हो पाई है। इस पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। 40 घंटे में लोग बिना बिजली के कराह उठे। मोबाइल फोन और इन्वर्टर फेल हो गए। पेयजल संकट खड़ा हो गया। चंद्रप्रकाश पांडेय, बृजेश पांडेय, सोनू अग्रवाल, उमेश पांडेय, करण अग्रवाल, सुजीत वर्मा ने बताया कि बिना बिजली के भीषण गर्मी में बुरी हालत हो गई। भाकियू अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर, भाकियू चढूंनी के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने कहा कि यदि क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर महावन क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या को लेकर गोकुल नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से लखनऊ स्थित आवास पर मिले। मंत्री को बताया कि गोकुल तीर्थस्थली है। यहां 40 से 50 हजार तीर्थयात्री रोजाना दर्शन करने आते हैं। इनमें लगभग दो हजार यहां विश्राम करते हैं। गोकुल नगर पंचायत में 220 केवी और 33 केवी बिजली घर बना है, फिर भी गोकुल को पर्याप्त बिजली नहीं दी जा रही है। सुबह 8 से 10 बजे और शाम को 4 से 6 बजे तक बिजली कटौती की जाती है। छह स्थानों पर ट्रांसफर रखे हैं, इनके रोजाना फेस उड़ जाते हैं । शट डाउन नहीं देने से प्राइवेट कर्मचारी बिना फॉल्ट ठीक किए लौट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed