फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Electricity of 50 houses cut off due to non payment of bill, Rs 3 lakh recovered

Mathura News: बिल जमा न होने पर 50 घरों की काटी बिजली, 3 लाख वसूले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Electricity of 50 houses cut off due to non payment of bill, Rs 3 lakh recovered
वृंदावन। विद्युत निगम ने सोमवार को चैतन्य विहार समेत कई क्षेत्रों में घर-घर दस्तक दी। बिजली का बिल जमा न करने पर टीम ने 50 घरों की बिजली काट दी। वहीं 6 उपभोक्ताओं से तीन लाख रुपये बकाया बिल वसूल किया।
विज्ञापन



एक्सईएन अनिल कुमार कपिल के निर्देशन में एसडीओ संदीप वार्ष्णेय ने राजस्व विभाग के अमीन छेदा लाल यादव एवं पवन कुमार के साथ चैतन्य विहार स्थित 6 बड़े बकाएदारों के यहां दस्तक दी। इन सभी उपभोक्ताओं की आरसी जारी हो चुकी थी। टीम ने उपभोक्ताओं से 3 लाख रुयये बकाया बिल के वसूल किए।
विज्ञापन


वहीं कैलाश नगर, रामनगर, गोधुलिपुरम क्षेत्र में सुबह पांच बजे से ही विद्युत टीम ने घर-घर दस्तक दी। मीटर चेक करने के साथ ही बकाया बिल होने पर 50 घरों की बिजली काटी। एसडीओ ने बताया कि घर-घर चेकिंग अभियान के साथ ही बकाया बिल वसूल करने का अभियान चलाया जा रहा है। 6 उपभोक्ताओं की आरसी जारी हो जाने पर राजस्व विभाग की टीम के साथ तीन लाख रुपये बकाया बिल वसूल किया है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed