फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Electricity cut off in 60 villages of Mathura

UP: इस जिले के 60 गांव में गुल हुई बिजली, 12 घंटे तक छाया रहा अंधेरा; गर्मी में परेशान रहे लोग

Thu, 05 Jun 2025 08:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 05 Jun 2025 08:55 PM IST
सार

अचानक बिजली गुल होने से लोगों को पेयजल समेत अन्य समस्याओं से जूझना पड़ा। नहाने से लेकर पीने के पानी का संकट हो गया।
 

विज्ञापन
Electricity cut off in 60 villages of Mathura
बिजलीघर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के नौहझील कस्बे के बिजलीघर पर बुधवार रात 12 बजे 33 केवी लाइन के केबल बाक्स में अचानक फॉल्ट हो गया। तेज आवाज के साथ बाक्स फट गया। इससे बिजलीघर से जुड़े लगभग 5 दर्जन गांवों की बिजली गुल हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 12 बजे केबल बाक्स ठीक होने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


विद्युत फॉल्ट से नौहझील, छिनपारई, दौलतपुर, बसाऊ, इनायतगढ़, मुकदुमपुर, बाघर्रा, बरौठ, ठेनुआं, अड्डा फिरोजपुर आदि की सप्लाई बाधित हो गई। जिनके घरों में इन्वर्टर नहीं थे, उन्होंने रात जागते हुए काटी। हालांकि अन्य लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर भी कुछ घंटों में जवाब दे गए। अचानक बिजली गुल होने से लोगों को पेयजल समेत अन्य समस्याओं से जूझना पड़ा। नहाने से लेकर पीने के पानी का संकट हो गया। लोग विद्युत निगम के अधिकारियों के फोन मिलाते रहे, लेकिन अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक के फोन नहीं उठे।
विज्ञापन


गांव बरौठ निवासी अमित ने बताया कि गांव में शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है। फॉल्ट के नाम पर बार-बार बिजली कटौती की जा रही है। गांव मुकदुमपुर निवासी नारायण ने बताया कि बुधवार रात बार-बार बिजली की ट्रिपिंग होती रही। रात करीब 12 बजे केबल बॉक्स में फॉल्ट होते ही बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौहझील निवासी सरपंच राजू गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में जर्जर लाइनों को बदला नहीं गया है, इसके चलते समस्या हो रही है। जन कल्याण योजना के जिलाध्यक्ष मनीष जिंदल ने कहा कि गर्मियों में बिजली कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।



एसडीओ लाल बहादुर ने बताया कि ओवरलोडिंग के चलते लाइन में फॉल्ट हो गया था। 33 केवी लाइन का केबल बॉक्स फट गया। इससे नौहझील बिजलीघर से जुड़े गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। फॉल्ट की जानकारी मिलते ही कर्मचारी उसे ठीक करने में जुट गए। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे फाॅल्ट को सही कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed