{"_id":"574dd3ee4f1c1b02091091b1","slug":"electric-line-failure-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली -आगरा रेलमार्ग पर धमाके के साथ थमे ट्रेनों के पहिए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली -आगरा रेलमार्ग पर धमाके के साथ थमे ट्रेनों के पहिए
अमर उजाला कोसीकलां
Updated Tue, 31 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-आगरा रेलमार्ग स्थित शेरगढ़ पुल पर मंगलवार शाम विद्युत विभाग की 11 हजार वोल्ट लाइन के तार टूटकर ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक) पर जा गिरे। इससे करीब आधा घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। गोपाल बाग क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई।
मंगलवार शाम 7.45 बजे एक ट्रक ने शेरगढ पुल के समीप एक बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। जिससे 11 हजार वोल्ट लाइन का तार टूटकर नीचे से जा रही ओएचई लाइन के ऊपर गिरने से जोरदार धमाका हुआ। इससे कोसी-होडल के मध्य तीनों ट्रैक पर दौड़ रही करीब छह ट्रेन जहां की तहां खड़ी हो गई। धमाके की आवाज सुनकर रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बिजली का तार ट्रेन नहीं गिरा।
कर्षण विभाग की टीम एसके शाहू के नेतृत्व में इलेक्ट्रिक टावर वेगन सहित मौके पर पहुंची और करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक शुरू किया जा सका। पोल में टक्कर मारने वाले ट्रक को गोपाल बाग पुलिस ने चालक सहित पकड़ लिया। तार टूटने से रेस्टोरेंट-1 फीडर से पोषित होने वाले फीडरों की आपूर्ति भंग हो गई। देर रात आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। एसडीओ आरके पांडेय ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नुकसान का आकलन कर नियमानुसार वसूल किया जाएगा।