{"_id":"5e2063478ebc3e4ae95291e6","slug":"electric-cut-electric-problem-mathura-news-agr425006328","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन में फॉल्ट होने से देहात के तीन बिजलीघर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन में फॉल्ट होने से देहात के तीन बिजलीघर बंद
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। बिजलीघर की लाइन में फॉल्ट होने से तीन बिजलीघरों से पोषित होने वाले करीब 35 गांव 30 घंटे से अंधकार में डूबे हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। कर्मचारी अभी तक फॉल्ट कहां हुआ है पता नहीं लगा पाए हैं।
बुधवार की दोपहर में 132 केवीए बिजलीघर से पोषित होने वाले पैगांव, नगरिया सात विसा व धानौता 33 केवीए बिजलीघर की लाइन में फॉल्ट हो गया। जिससे इन बिजलीघरों से पोषित होने वाले महरौली, बरचावली, सुजावली, फूलगढी, बुद्धगढी, रुपनगर, शेरनगर, बुखरारी, चौंडरस, ऐंच, एलवारा, शाहपुर, अतरा नगला, सिरौली नगला, विशंभरा, बढ़ा, छौंकरवास, फालैन, नगरिया सात विसा, धानौता, राजागढ़ी, भीकागढ़ी, महरौली, बरचावली, सुजावली, फूलगढ़ी, बुद्धगढ़ी, रुपनगर, शेरनगर, बुखरारी, चौंडरस, ऐंच, एलवारा, शाहपुर, अतरा नगला, सिरौली नगला, चौंकी बांगर आदि गांव अंधकार में डूब गए। लाइनमैन बृहस्पतिवार की देर शाम तक फॉल्ट नहीं खोज सके। बरसात के चलते उन्हें बिना बिजली के परेशानी हो रही है।
कोसी विद्युत सब स्टेशन से पोषित होने वाले देहात के एसटीडब्ल्यू फीडर की भी आपूर्ति बुधवार की रात से मौसम खराब होने का बहाना बनाकर काट दी। इससे अजीजपुर, नगला अलीपुर, खरौट, सुपाना, नगला हसनपुर की आपूर्ति ठप रही। एसडीओ ने बताया कि बारिश के चलते फॉल्ट होने से आपूर्ति में व्यवधान हो गया था। जिसे ठीक कर जल्द सुचारु कर दिया जाएगा।