फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   election rally of RLD in mathura

पंचायत चुनाव तय करेंगे विधानसभा की तस्वीर: जयंत

Wed, 14 Oct 2015 07:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Wed, 14 Oct 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
election rally of RLD in mathura
भले ही यह चुनाव जिला पंचायत सदस्य का हो, लेकिन यह आगामी विधानसभा चुनाव की तस्वीर तय करेगा। ग्रामीण अंचल में विकास की भूमिका यही जिला पंचायत सदस्य निभाएंगे। हमारा दायित्व है कि हम ऐसे प्रतिनिधि चुन कर जिला पंचायत में भेजें जो स्थायित्व और स्थिरता प्रदान कर गांवों के विकास में भागीदारी निभा सकें।
विज्ञापन


हमें जाति आधारित राजनीति नहीं करनी है। यह विचार सौंख में रालोद समर्थित जिला पंचायत सदस्यों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए पूर्व सांसद और रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने व्यक्त किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमें ऐसे प्रत्याशी चुनने हैं जो मजदूर की मेहनत का सम्मान करें और व्यापारियों को सुरक्षा दे सकें। युवा पीढ़ी के सपनों को साकार कर सकें। यह तभी संभव है जब क्षेत्र से रालोद प्रत्याशी विजयी हों। उन्होंने हाथ उठवा कर जनसमूह से रालोद समर्थित प्रत्याशियों को जिताने की हामी भरवाई। कार्यकर्ताओ ने जयंत चौधरी को गदा भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव दीपक चौधरी के साथ-साथ प्रीति माला चौधरी, पूनम चौधरी, वीरेंद्र सिंह, रामरसपाल पौनिया आदि ने संबोधित किया। मंजू चौधरी, विनय सिंह, जिला महासचिव चंद्रभान सिंह कुंतल, जगवीर सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता देवी सिंह व अतर सिंह ने की। संचालन समुद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed