फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Elderly will learn A, B, C in the last stage of life

Mathura News: जीवन के आखिरी पड़ाव में क, ख, ग सीखेंगे बुजुर्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Elderly will learn A, B, C in the last stage of life
वृंदावन। निरक्षर बुजुर्गों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू की है। प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक घर-घर जाकर ऐसे बुजुर्गों का सर्वे कर रहे हैं जोकि निरक्षर हैं। उनका रजिस्ट्रेशन कर मोहल्ला में ही क, ख, ग पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


मथुरा नगर क्षेत्र में ऐसे 86 निरक्षर बुुजुर्गों ने परीक्षा दी है। समाज में एक भी व्यक्ति निरीक्षर न हो इसके लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा चलाए गए नया भारत साक्षर कार्यक्रम के तहत बुजुर्गों का शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए वृंदावन के सात प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षकाएं घर-घर जाकर दस्तक दे रही हैं, ऐसे बुजुर्गों का रजिस्ट्रेशन कर रही हैं जो कि निरक्षर हैं। इसके साथ ही मोहल्लों में ऐसे स्वयंसेवकों की तलाश की जा रही है जो कि स्वेच्छा से बुुजुर्गों को मोहल्ला में ही एक घर में शिक्षा ग्रहण करा सकें। पिछले वर्ष 80 बुजुर्गों को रजिस्ट्रेशन किया था।
विज्ञापन



खंड शिक्षा अधिकारी बुद्धसेन सिंह ने बताया कि मथुरा-वृंदावन नगर क्षेत्र में जो बुजुर्ग निरीक्षर हैं उनका घर-घर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। उन्हें मोहल्ला के किसी एक घर में प्राथमिक शिक्षा स्वयंसेवकों द्वारा दी जा रही है। उनकी परीक्षा प्राथमिक पाठशाला में रविवार को हुई, जिसमें मथुरा नगर क्षेत्र में 86 बुजुर्गों ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed