फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   eidgaah

हनुमान चालीसा: अखिल भारत हिंदू महासभा की घोषणा पर अन्य हिंदूवादी संगठन लामबंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
eidgaah
मथुरा। ईदगाह को असली श्रीकृष्ण जन्मस्थान बताते हुए वहां अखिल भारत महासभा द्वारा छह दिसंबर को लड्डू गोपाल का अभिषेक कर हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा निरंतर माहौल को गर्मा रही है। अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचने के बाद रविवार को पांच और हिंदू संगठनों ने वीडियो तथा संदेश जारी कर महासभा की घोषणा का समर्थन किया है।
विज्ञापन

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत युवराज ने कहा है कि छह दिसंबर के हनुमान चालीसा पढ़ने के कार्यक्रम का वे समर्थन करते हैं। वह खुद छह दिसंबर को ११ बजे अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यक्रम के लिए मथुरा पहुंचेेेंगे। हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने भी वीडियो जारी कर अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पहुंचने अपील की है। महाकाल सेना के डा. अमित ठाकुर ने भी महासभा के कार्यक्रम का समर्थन किया है। सवर्ण आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी ने हनुमान चालीसा कार्यक्रम मेें पहुंचने की अपील की है। नारायणी सेना की नारी शक्ति प्रमुख शीतल आचार्य ने भी समर्थन किया है। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि अखिल भारत हिंदू महासभा के हनुमान चालीस पढ़ने का कार्यक्रम इस बार होकर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed