फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ego is coming in the way, maybe delusions are ruining families

Mathura News: अहम आ रहा आड़े, कहीं वहम ने परिवार उजाड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ego is coming in the way, maybe delusions are ruining families
मथुरा। प्रेमी को पाने की चाहत पतियों पर भारी पड़ रही है। किसी दंपती के बीच तीसरे को लेकर विवाद है, तो किसी के बीच मोबाइल का अधिक प्रयोग करने पर झगड़े हो रहे हैं। इस वजह से दंपती का घर नहीं बस रहा है। जून माह में ऐसे ही सात केस वन स्टॉप सेंटर पहुंचे हैं। फिलहाल निरंतर इन दंपतियों की काउंसिलिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन



वन स्टॉप सेंटर यूनिट द्वितीय के अधिकारियों का कहना है कि जून माह में 28 मामले आए हैं। इनमें से 21 मामले ऐसे हैं, जिनमें पति आरोप लगाते हैं कि मायके वालों का जरूरत से ज्यादा दखल रहता है। मां और बेटी हमेशा फोन पर बात करती रहती हैं। बेटी अपनी मां के कहे पर चलती और घर में झगड़ा करती है। वहीं, पत्नी का कहना होता है कि उसकी सास की वजह से घर नहीं बस रहा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, प्रेम विवाह के बाद भी चरित्र पर संदेह किया जा रहा है। इसके अलावा इनमें से सात केस ऐसे भी हैं, जिनमें किसी तीसरे व्यक्ति के कारण दंपती के बीच झगड़े हो रहे हैं। कई मामलों में तो प्रेमी को पाने की चाहत में पत्नियां अपने पतियों को छोड़ने तक की कगार पर हैं। हालांकि रिश्तों को जोड़ने के लिए वन स्टॉप सेंटर में काउंसलर लगातार दंपतियों को मंत्र दे रहे हैं। काउंसलर निरंतर काउंसिलिंग करके रिश्तों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--
केस एक-

टाउनशिप क्षेत्र में रहने वाले दंपती की शादी तीन साल पहले हुई थी। पति का आरोप है कि उनकी पत्नी दिन-रात मोबाइल पर बात करती रहती है। अगर वह पत्नी को कुछ कहते हैं तो तलाक की धमकी देने लगती है। किसी तीसरे के चक्कर में उनका रिश्ता खत्म होने की कगार पर है। हालांकि दंपती की निरंतर काउंसिलिंग की जा रही है।
-

केस दो-
- फरह कस्बा के निवासी व्यक्ति का एक साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। पति का आरोप है कि उनकी पत्नी अपने मायके में बात करने के बहाने से किसी अन्य युवक से बात करती है। दोनों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका है। उन्होंने मायके वालों से भी शिकायत की थी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। दंपती की दो माह से वन स्टॉप सेंटर में काउंसिलिंग चल रही है।


--
- प्रेम विवाह के बाद भी एक-दूसरे पर शक के मामले बढ़ना चिंताजनक है। दंपती का एक-दूसरे पर कम होता विश्वास समाज के ताने-बाने के लिए सही नहीं है। इसके अलावा अवैध संबंध की तरफ कदम बढ़ाना खतरनाक है। ऐसे केस इन दिनों बढ़े हैं।
नीतू चौहान, सेंट्रल मैनेजर, वन स्टॉप सेंटर यूनिट द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed