{"_id":"5fe4e1ba8ebc3e3b9121d1e0","slug":"education-mathura-news-agr473468563","type":"story","status":"publish","title_hn":"एरियर का भुगतान जिला बेसिक कार्यालय पहुंचे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एरियर का भुगतान जिला बेसिक कार्यालय पहुंचे शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शिक्षक भर्ती में नियुक्त शिक्षकों के प्रारंभिक अवशेष एरियर का भुगतान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश के बावजूद नहीं किया जा रहा है। पीड़ित शिक्षकों ने भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। याद रहे कि 68500 शिक्षक भर्ती को हुए लगभग 2 वर्ष बीत चुके हैं। इसमें नियुक्त शिक्षकों को वेतन का भुगतान लगभग सात से आठ माह बाद हुआ था। तभी से शिक्षक अपने बकाया एरियर की मांग के लिए लगातार बीएसए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
प्रति अध्यापक लगभग तीन से चार लाख रुपया बकाया बताया गया है। शिक्षकों के एरियर के संबंध में पूर्व बीएसए द्वारा माह दिसंबर 2019 में ही एरियर के भुगतान के लिए पत्रावली वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय को प्रेषित करने के लिए निर्देश प्रदान कर दिए थे। किंतु खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा इस संबंध में अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय जाकर शिक्षकों ने ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने कहा कि अगर शीघ्र ही एरियर भुगतान नहीं किया गया तो कार्यालय पर भूख हड़ताल की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में उर्मिला कुमारी, हरीश कुमार, लोकेश कुमार, विकास सिंह, गोपीचंद, सतपाल सिंह, अंजू बाला, पुरन किशोर आदि उपस्थित थे।