{"_id":"6897a04f6cde6860ac0a9159","slug":"e-bus-drivers-angry-over-not-getting-salary-on-rakshabandhan-go-on-strike-mathura-news-c-29-1-mtr1002-438626-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रक्षाबंधन पर वेतन न मिलने से आक्रोशित ई-बस चालकों की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रक्षाबंधन पर वेतन न मिलने से आक्रोशित ई-बस चालकों की हड़ताल
विज्ञापन
वृंदावन। रक्षाबंधन के पर्व पर वेतन न मिलने से नाराज ई-बस चालकों ने शनिवार सुबह से ही संचालन ठप कर डिपो में बसें खड़ी कर दीं। इस हड़ताल के चलते वृंदावन से मथुरा, गोवर्धन, बरसाना, गोकुल जैसे तीर्थ क्षेत्रों के लिए चलने वाली करीब 50 ई-बसों का संचालन पूरी तरह प्रभावित रहा।
त्योहार के दिन बसों का संचालन रुकने से रक्षाबंधन मनाने जा रहे भाई-बहनों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद कुछ बसों का आंशिक संचालन शुरू हो सका, लेकिन तब तक कई चालक ड्यूटी छोड़ घर लौट चुके थे। ई-बस संचालन समिति के महामंत्री राकेश सिंह ने बताया कि चालकों को समय पर वेतन न मिलना लगातार चिंता का विषय बना हुआ है।
गौरतलब है कि चालकों और परिचालकों की समस्याओं को लेकर पूर्व में भी कई बार आंदोलन हो चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं निकल पाया है। त्योहार जैसे खास अवसर पर हड़ताल से न केवल यात्रियों को दिक्कत हुई, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। संवाद