फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Due to the pressure of the crowd, the old woman fell while climbing the stairs.

Mathura News: भीड़ के दबाव के कारण सीढि़यां चढ़ते समय गिरी वृद्धा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Due to the pressure of the crowd, the old woman fell while climbing the stairs.
वृंदावन (मथुरा)। बांकेबिहारी मंदिर में दिनोंदिन बढ़ रही भीड़ व्यवस्था बनाने में चुनौती खड़ी कर रही है तो बुजुर्गों और बच्चों के साथ दर्शन करना जोखिमभरा हो गया है। रविवार को बिहारीजी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ के दबाव के कारण मंदिर के प्रवेश द्वार 2 पर सीढ़ियां चढ़ते समय एक बुजुर्ग महिला गिर पड़ी। गनीमत रही कि साथ चल रहे परिजनों ने उन्हें संभाल लिया। प्रशासन की सख्ती के चलते कुछ वाहन ही शहर के अंदर आ पाए, जबकि मंदिर पर बनी अव्यवस्था श्रद्धालुओं को झेलनी पड़ी। उधर, प्रवेश और निकास द्वार के बीच रेलिंग लगाई गई है, लेकिन बहुत लोग उसे फांदकर शार्ट कट लेने के लिए व्यवस्था को खराब करने से भी बाज नहीं आते और निकास द्वार से प्रवेश पाने की कोशिश करते हैं। रविवार को तमाम श्रद्धालुओं को रेलिंग लांघते हुए देखा गया। सुबह के समय भीड़ कम थी, लेकिन शाम के समय श्रद्धालुओं का रेला नजर आया। श्रद्धालुओं ने बांकेबिहारी के फूलबंगला के दर्शन किए। मल्टीलेवल पार्किंग, पागल बाबा मंदिर तिराहा और अन्य प्रवेश मार्गों पर सख्ती के चलते वाहन अंदर नहीं आए तो लोग पैदल ही मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed