{"_id":"677588dc8d9e829aaa01a88e","slug":"drunkards-created-ruckus-at-farah-chc-mathura-news-c-369-1-mt11002-123055-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फरह सीएचसी पर शराबियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फरह सीएचसी पर शराबियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
मथुरा। फरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार की देर रात कुछ शराबियों ने हंगामा किया। विरोध करने पर महिला स्वास्थ्य कर्मचारी और गार्ड से अभद्रता तथा मारपीट की गई। मामला सीएमओ के संज्ञान में आया तो उन्होंने सीएचसी प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
सीएचसी प्रभारी रामगोपाल ने बताया कि मंगलवार रात को एक पुरुष और महिला चिकित्सा कर्मी ड्यूटी पर थे। तभी कार सवार कुछ लोग आए और महिला स्वास्थ्यकर्मी से उलझ गए। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी अभद्रता की। इसकी जानकारी सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा को लगी तो उन्होंने सीएचसी प्रभारी समेत अन्य स्टॉफ को मुख्यालय बुला लिया।
उन्होंने सीएचसी प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। उसकी जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए गए तो रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।