{"_id":"60ed7d888ebc3ec7d8772d2e","slug":"drug-inspector-took-action-at-the-medical-store-mathura-news-agr4995813171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक ने की कार्रवाई
विज्ञापन
मथुरा। मेडिकल स्टोर पर सैंपल की दवाओं की बिक्री की शिकायत मिलने पर औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर की जांच की। वहां से दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। साथ ही फार्मासिस्ट व बिल बुक नहीं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालक को दुकान बंद करने के निर्देश दिए।
भारत मेडिकल स्टोर संचालक का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें ग्राहक मोहम्मद इकबाल व स्टोर संचालक सौरभ अग्रवाल का सैंपल की दवा दिए जाने पर विवाद हो रहा है। इसमें मेडिकल संचालक सैंपल की दवाओं की बिक्री करने की बात स्वीकार कर रहा है। ग्राहक ने भी मामले की शिकायत औषधि निरीक्षक एके आनंद से की।
इस पर वह मंगलवार को जांच करने मेडिकल स्टोर पहुंचे। दुकान पर सैंपल की दवाएं नहीं मिलीं। हालांकि मौके पर फार्मासिस्ट भी नहीं था साथ ही बिना बिल की दवाएं एवं अन्य कमियां मिलने पर उन्होंने मेडिकल स्टोर बंद करने के आदेश दिए। दवा के दो सैंपल भी जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन
सैंपल की दवा दुकान पर नहीं मिली हैं, लेकिन ऑडियो के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर आगरा हेड आफिस भेज दी गई है। रिपोर्ट में सैंपलिंग की दवाओं की बिक्री को दर्ज किया गया है। स्टोर पर फार्मासिस्ट व बिलबुक भी नहीं मिली है। नोटिस देकर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. एके आनंद, औषधि निरीक्षक, मथुरा