{"_id":"6a017141ddd59b6ed0032e7a","slug":"drug-department-cracks-down-on-sale-of-counterfeit-medicines-2026-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पेट दर्द से लेकर हड्डी रोग तक की दवाएं नकली, चार मेडिकल एजेंसी को नोटिस; दवाओं का रिकॉर्ड तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पेट दर्द से लेकर हड्डी रोग तक की दवाएं नकली, चार मेडिकल एजेंसी को नोटिस; दवाओं का रिकॉर्ड तलब
Mon, 11 May 2026 11:33 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 11 May 2026 11:33 AM IST
सार
आगरा में नकली दवाओं के कारोबार का खुलासा होने के बाद औषधि विभाग ने चार मेडिकल एजेंसियों को नोटिस जारी कर खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड मांगा है। जांच में हजारों संदिग्ध टैबलेट जब्त की गई हैं और रिकॉर्ड नहीं मिलने पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
बरामद की गईं नकली दवाएं और मशीन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में औषधि विभाग ने नकली दवा मामले में चार मेडिकल एजेंसी को नोटिस जारी किए हैं। संदिग्ध दवाओं की खरीद और बिक्री के रिकार्ड तलब किए हैं। बिल समेत अन्य रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने पर लाइसेंस निलंबित होगा।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि नामी कंपनी के नाम से पेट दर्द, एंटी एलर्जिक और हड्डी रोग की दवाएं नकली बनाकर बिक्री करने की शिकायत की मिली थी। इस पर श्री मेडिकल एजेंसी के यहां से ऑक्सालगिन डीपी के चार बैच की, सेटजिन और प्रीमोल्ट टैबलेट मिलीं। जांच कराने के लिए नमूने लेकर दवाओं की बिक्री पर रोक लगाई थी। फव्वारा स्थित द्वारिकाधीश मेडिकल, मोहन ट्रेडर्स और कानपुर में योगी फार्मा को दवाएं बेची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारिकाधीश मेडिकल एजेंसी और कानपुर के योगी फार्मा से ऑक्सालगिन की करीब 32 हजार टैबलेट जब्त की। मोहन ट्रेडर्स पर दवाएं नहीं मिलीं थी। ऐसे में इन चारों को नोटिस देकर बीते तीन महीने में ये दवाएं कहां से खरीदी और किनको बेची गई। इसका रिकॉर्ड तलब किया गया हैं। बिल मिलने के बाद सत्यापन होगा।