फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   DRM reached the junction, reprimanded the responsible people

Mathura News: जंक्शन पहुंचे डीआरएम, जिम्मेदारों को लगाई फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
DRM reached the junction, reprimanded the responsible people
मथुरा। जंक्शन पर यात्री प्रतीक्षालय कक्ष का निरीक्षण करते डीआरएम।  - फोटो : mathura
मथुरा। जंक्शन पर गंदगी और अव्यवस्थित यात्री सुविधाओं को देखकर नवागत डीआरएम गगन गोयल ने जंक्शन के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मथुरा आने वाला यात्री अपने प्रदेश में क्या संदेश लेकर जाएगा।
विज्ञापन

डीआरएम कार्यभार ग्रहण करने के बाद जंक्शन पर निरीक्षण करने पहुंचे। स्टेशन पहुंचे डीआरएम को बुके देकर स्टेशन निदेशक एनपी सिंह ने स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान वीआईपी गेट पर लगी बैग स्कैनर मशीन बंद पड़ी थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए उसे तत्काल सही कराने के निर्देश दिए। बुकिंग कार्यालय में उखड़े टाइल्स व गंदगी देखकर अधीनस्थों को फटकारा। इसके बाद वह स्लीपर क्लास वेटिंग हाल में पहुंचे और वहां व्यवस्थाओं को देख नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

वेटिंग हाल में बने शौचालय में गंदगी को देख डीआरएम ने जंक्शन के अधिकारियों सवाल किया कि धार्मिक नगरी होने के बाद भी सफाई व्यवस्था इतनी लचर क्यूं है...साथ ही वेटिंग हाल में बंद पड़े पंखे और लाइट पर भी उन्होंने नाराजगी जाकर अधिकारियों को फटाकरा। प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर मिली गंदगी पर भी नाराज दिखे। स्टेशन निदेशक से कहा कि वह जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इससे पूर्व डीआरएम ने तीसरी लाइन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों ने किया हंगामा
जंक्शन पर डीआरएम जिस समय स्लीपर क्लास वेटिंग रूम का निरीक्षण कर रहे थे, तभी कोटा जाने के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री रमेशचंद व ऊषा देवी ने डीआरएम को बताया कि महिला शौचालय में लघुशंका करने के लिए उनसे 20 रुपये वसूल किए गए हैं। इस पर अधिकारियों ने विरोध करने वाले यात्रियों को चुप रहने की हिदायत दी। इतना ही नहीं एक अधिकारी ने तो यात्रियों को वेटिंग हाॅल से निकाल दिए जाने की धमकी दी। इस पर यात्री भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर डीआरएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए रुपये लिए जाने के मामले में जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed