फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drivers are driving roadways buses without uniforms, conductors are also helping them

UP: आदेश तो हवा में हैं...बिना वर्दी दौड़ा रहे रोडवेज बस, रिमांडर के बाद भी चालक-परिचालक नहीं सुधरे

Wed, 27 Nov 2024 12:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Nov 2024 12:14 PM IST
सार

परिवहन निगम के चालक-परिचालक आदेशों को हवा में उड़ा रहे हैं। रिमांडर के बाद भी वे बिना वर्दी के बस दौड़ाते नजर आ रहे हैं। उन्हें कार्रवाई का भी डर नहीं है। 

 

विज्ञापन
Drivers are driving roadways buses without uniforms, conductors are also helping them
मथुरा। बिना वर्दी के रोडवेज बस चलाता ड्राइवर - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक का आदेश चालक-परिचालकों के लिए कोई मायने नहीं रखता है। तभी को कई बार के रिमांडर के बाद भी चालक-परिचालक वर्दी में ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। मथुरा डिपो में कुल 399 चालक-परिचालक हैं जो कि अधिकारियों के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने 2023 में चार्ज संभालने के बाद चालक-परिचालकों को वर्दी में ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्हें अपनी शर्ट पर नेम प्लेट लगाने के भी निर्देश दिए, लेकिन आज तक अधीनस्थ उनके आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। चालक-परिचालक अपनी मर्जी के कपड़े पहनकर ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन


मथुरा डिपो में 264 परिचालक और 135 चालक हैं। इनमें से कुछेक को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी बिना वर्दी के ड्यूटी करते हैं। नेम प्लेट तो कोई चालक-परिचालक नहीं लगाता है। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि समय-समय पर सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देशित किया जाता है कि वह वर्दी में आने वाले चालक-परिचालकों को ही ड्यूटी पर भेजें। इसके बाद भी यदि कोई चालक परिचालक वर्दी पहनकर नहीं आ रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है कार्रवाई का प्रावधान
बिना वर्दी में पाए जाने पर पहली बार में 100 रुपये, दूसरी बार में 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। इसके बाद तीसरी बार बिना वर्दी के पकड़े जाने पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाती है। वहीं, परिवहन निगम चालक-परिचालकों को वर्दी के लिए 18 सौ रुपये देता है ताकि वह अपनी वर्दी बनवाएं और उसे पहनकर ड्यूटी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed