{"_id":"6220f8bb435e1f390952ec55","slug":"drains-of-rangili-gali-are-lying-open-mathura-news-mtr514050665","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली पड़ी हैं रंगीली गली की नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली पड़ी हैं रंगीली गली की नालियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना (मथुरा)। राधारानी की नगरी बरसाना में विश्व विख्यात लठामार होली का आयोजन इस बार 11 मार्च को होने जा रहा है। इससे एक दिन पहले 10 मार्च को लड्डू होली होगी। होली के इन प्रख्यात आयोजनों में शामिल होने के लिए देश भर से लाखों भक्त बरसाना पहुंचते हैं। लेकिन अब तक बरसाना में स्थिति बेहद खराब हैं। रंगीली गली में नालियों को ढका नहीं गया। गोवर्धन ड्रेन डलावघर बनी हुई है।
बरसाना में अभी तक लठामार होली का केंद्र रंगीली चौक और आसपास का क्षेत्र रहा है। यहां अब तक नालियों को ढका नहीं गया है। लोहे के जाल इन नालियों पर आधे-अधूरे लगे हैं। इसी स्थान पर लाखों श्रद्धालु होली का आनंद उठाते हैं। खासकर वीआईपी यहां बैठकर बरसाना की होली का आनंद उठाते हैं। इसके अलावा कीर्ति मंदिर के सामने कूड़े के ढेर लगे हैं। गोवर्धन ड्रेन गंदगी का डलावघर बना हुआ है।
राधाकृष्ण के अनूठे प्रेम से पगी लठामार होली के इस आयोजन में अब मात्र एक सप्ताह रह गया है। यहां भवनों की हालत भी खराब है। छत भी जर्जर है। कभी भी घटना दुर्घटना का कारण बन सकती हैं। गहवरवन परिक्रमा ग्राम पंचायत चिकसौली में गंदगी के साथ अंधेरे का शिकार है। होली आयोजन से पहले रसियों पर थिरकते हुए भक्त परिक्रमा करते हैं।
विज्ञापन
बरसाना ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने इस स्थिति पर चिंता जाहिर की है। रंगीली गली निवासी गिरधारी श्रोतिय ने होली की तैयारी अब तक शुरू नहीं हो सकी है। रंगीली गली में नालियों को ढका तक नहीं गया है। इससे श्रद्धालुओं के पैर घायल होंगे।
17 मार्च को निकलेगा चतुर्वेदी समाज का होली डोला
मथुरा। चतुर्वेदी समाज का पारंपरिक होली का डोला इस बार १७ फरवरी को निकलेगा। इस संदर्भ में माथुर चतुर्वेद परिषद की बैठक १२ मार्च को होनी जा रही है। इसमें परंपरागत एवं सांस्कृतिक विरासत के रूप में प्रख्यात होली डोला के आयोजन की तैयारियां की जाएंगी। इसके मुख्य अतिथि माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक होंगे। यह जानकारी परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को दोपहर 2 बजे विश्राम घाट से इस डोला की शुरूआत होगी। संवाद
फाग महोत्सव १३ को
मथुरा। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में फाग महोत्सव का आयोजन १३ मार्च को किया जाएगा। जानकारी देते हुए दुर्गेश अग्रवाल ने बताया अग्रवाटिका में आयोजित समारोह की शुरूआत सुबह आठ बजे से होगी। इसमें दोपहर तीन बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। संवाद