फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Drain overflowed, farmers' paddy got wet in the market premises

Mathura: मंडी में घुस गया नाले का पानी, धान बेचने आए किसानों के छूटे पसीने; भींग गई फसल

Wed, 27 Nov 2024 12:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Nov 2024 12:21 PM IST
सार

मथुरा मंडी में नाले का पानी घुस गया। इस वजह से यहां किसानों का रखा धान भींग गया। काफी प्रयास के बाद भी वो इसे बचा नहीं सके। 
 

विज्ञापन
Drain overflowed, farmers' paddy got wet in the market premises
कृषि मंडी में मंगलवार को नाले के पानी में भीगी धान की फसल। संवाद

विस्तार

मथुरा कृषि उत्पादन मंडी समिति में हाईवे के नाले का पानी भर जाने से मंगलवार को किसानों की फसल पानी में बर्बाद हो गई। किसानों और आढ़तियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मंडी के अधिकारी समस्या दूर करने की सुध नहीं ले रहे हैं। कई बार एकत्रित होकर पत्र दे चुके हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन


मंडी में मंगलवार को धान की फसल बिक्री करने गए रमेश कुमार ने बताया कि वह मांट के तुलागढ़ी गांव से धान लेकर आए थे। धान की आढ़तियों के फंड पर तुलाई हो रही थी। इसी दौरान नाले का पानी परिसर में आ गया और उनकी फसल पानी में डूब गई। इससे नुकसान हुआ। किसान महावीर सिंह, रामकिशन ने बताया कि यह कई दिनों से समस्या बनी हुई है, लेकिन दूर नहीं हो सकी।
विज्ञापन


किसानों ने मंडी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि मंडी में सुविधाएं तो दूर की बात किसानों का अनाज सुरक्षित नहीं है। आढ़ती विनोद कुमार अग्रवाल, विष्णु कुमार ने बताया कि फंड पर किसान आना बंद हो गए हैं। हाईवे किनारे बना नाला के पानी ओवर होकर मंडी परिसर में आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोले किसान 
किसान बृजेश यादव ने बताया कि अनाज मंडी में धान की फसल बिक्री करने आए थे। आढ़ती के फंड पर धान की तुलाई होने जा रही थी, लेकिन उससे पहले मंडी में नाले का पानी आ गया और उनकी फसल भीग गई। वहीं किसान बबलू सिंह का कहना है कि किसानों को फसल में फायदा के जगह नुकसान हो रहा है। धान की फसल कांटे पर तुलाई से पहले भीग गई। आढ़ती अपनी समस्या सुना रहे हैं, हम किसको अपना दर्द सुनाएं।


समस्या अभी नहीं हुई दूर 
मथुरा मंडी समिति के सचिव  राजेंद्र सिंह ने बताया कि हाईवे किनारे बना नाला ऊंचा है, ओवरफ्लो ओवर होकर पानी मंडी में आ जाता है। जिससे किसानों की फसल भींग रही है। नगर निगम से सफाई के साथ समाधान की मांग की, लेकिन अभी समस्या दूर नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed