फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   double century scored by a cricketer in mathura

कृष्णा का नाबाद दोहरा शतक

Thu, 22 Oct 2015 07:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Thu, 22 Oct 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
double century scored by a cricketer in mathura
अशर क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेले जा रहे अशर कप अंडर-14 20-20 स्कूल स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कृष्णा चौधरी ने धमाकेदार 221 रनों की नाबाद पारी खेली और दो विकेट लिए।
विज्ञापन


इसकी बदौलत रीयल पब्लिक स्कूल ने अमरनाथ विद्या आश्रम को 218 रन के विशाल अंतर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अशर के वरिष्ठ प्रबंधक जयदीप सिंह ने बताया कि रीयल पब्लिक स्कूल ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 360 रन का स्कोर किया। जवाब में अमरनाथ विद्या आश्रम की पूरी टीम 142 रन बना कर आउट हो गई।
विज्ञापन


मैच में भानु सहाय ने 64 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ  द मैच कृष्णा चौधरी को दिया गया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में आर्केडियन पब्लिक स्कूल ने राजीव इंटरनेशनल स्कूल को सात विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। नरेंद्र ने सर्वाधिक 49 रन बनाए और तीन विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबले में रीयल पब्लिक स्कूल और विद्या सागर अकादमी व आर्केडियन पब्लिक स्कूल और रमनलाल शोरवाला इंटरनेशनल के मध्य खेले जाएंगे। अशर ग्रुप के निदेशक मनोज पाठक ने कृष्णा के प्रदर्शन को देखते हुए कोच जेपी नोटियाल को बधाई दी।


इस मौके पर अशर अकादमी के प्रबंधक यज्ञदत्त चतुर्वेदी, व्यवस्थापक कोमल सिंह ने कृष्णा की शानदार बल्लेबाजी की सराहना करते हुए पुरस्कृत किया। अंपायरिंग लव चौधरी और कर्मवीर सिंह ने की। स्कोरिंग शिवम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed