{"_id":"582df83d4f1c1b5636900837","slug":"donation-news-of-temples","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुल गईं मंदिरों की गुल्लकें, निकले लाखों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुल गईं मंदिरों की गुल्लकें, निकले लाखों
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के मंदिरों की गुल्लकों को गुरुवार को खोला गया तो लाखों रुपये निकले। देर शाम तक प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में रुपयों की गिनती की गई। हालांकि बांके बिहारी मंदिर, दाऊजी मंदिर, द्वारिकाधीश सहित कई मंदिरों में आदेश की प्रति पहुंचने के बाद शुक्रवार को गुल्लक खुलेगी।
नोटबंदी के बाद बैंकों में खुले नोटों की बढ़ती किल्लत को देखते हुए सरकार ने मंदिरों की गुल्लक प्रतिदिन खोले जाने के आदेश दिए थे। इसी आदेश के क्रम में गुरुवार को प्रेम मंदिर, इस्कॉन, प्रिया कांतजू, कोकिलावन, कात्यायनी मंदिर, गोकुल, नंदगांव के मंदिरों की गुल्लक प्रशासनिक अफसरों की देखरेख में खुलवाई गई।
एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि वृंदावन के प्रेम मंदिर, इस्कॉन, प्रियाकांत जू, कोकिलावन, कात्यायनी मंदिर, नंदगांव के मंदिर, गोकुल, महावन के मंदिरों की गुल्लक खोली गई। इसके अलावा गोवर्धन के तीन मंदिरों की गुल्लक खुलने के बाद गिनती का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
ये धनराशि निकली
रमणरेती आश्रम महावन...25.66 लाख
प्रेम मंदिर........19.65 लाख
इस्कॉन मंदिर...........24.10 लाख
श्रीकृष्ण जन्मस्थान..04 लाख
प्रियाकांतजू......1.18 लाख
कात्यायनी मंदिर...16,000
नंदकिला गोकुल..11828
नंदभवन गोकुल..10,911
श्रीराधारानी रावल...8,863
कोकिलावन......6,000
ब्राह्मण घाट......4,686
नंदगांव...............3,000
नंदमहल गोकुल...1,500
बांकेबिहारी, द्वारिकाधीश मंदिर में भी पहुंचा आदेश
बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधक मुनीष कुमार ने बताया कि उनके यहां आदेश आ गया है। शुक्रवार को बैंकों को सूचित कर दिया जाएगा। इसके बाद बैंक अफसर पर्यवेक्षक की निगरानी में गुल्लक खोलेंगे। द्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश तिवारी ने बताया कि आदेश मिल गया है, शुक्रवार को सुबह गुल्लक खोली जाएगी। इसके साथ ही वृंदावन के दाऊजी मंदिर, रंगजी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी शुक्रवार को ही गिनती का कार्य शुरू हो सकेगा।
रमणरेती आश्रम की गुल्लक में निकले हजार, पांच सौ के नोट
रमणरेती आश्रम की गुल्लक में एक हजार के 1,235 नोट और पांच सौ के 1,551 नोट निकले हैं। इसके अलावा 100 के 2,693 नोट, 50 के 2,965 नोट सहित अन्य खुले नोट निकले हैं।