{"_id":"58403aa34f1c1b0c1ede79a1","slug":"donation-in-bankebihari-temple-have-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी में और मालामाल हुए बांकेबिहारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी में और मालामाल हुए बांकेबिहारी
अमर उजाला वृंदावन
Updated Thu, 01 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
मालामाल हुए बांकेबिहारी
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में नोटबंदी का असर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की आय पर नहीं पड़ा है। ठाकुरजी को अर्पित की जाने वाली दान राशि कम होने की अपेक्षा बढ़ी है। पिछले बार की अपेक्षा इस बार 17 गुल्लकों से लगभग 3 लाख रुपये अधिक निकले हैं।
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर की 15 बड़ी स्टील की गुल्लकों, 1 गणेशजी मंदिर और 1 काठ की गुल्लक से मंदिर प्रबंधन को इस बार करीब 1, 81, 68, 572 रुपये मिले हैं। दो महीने पूर्व सितंबर में खोलीं गईं इन गुल्लकों में से 1, 78, 65, 164 रुपये निकले थे।
बुधवार को सभी छोटी बड़ी 17 गुल्लकों की गिनती पूर्ण करने के बाद गुरुवार को पुन: गुल्लकों को खोलकर गिनती का कार्य शुरू किया गया। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन की ओर से मंदिर के पट बंद होने के बाद दोपहर 1:30 बजे सीसीटीवी कैमरों और पर्यवेक्षकों की निगरानी और पुलिस सुरक्षा में 1,2,6 और 7 नंबर की गुल्लक खोली गईं। गिनती शाम 4:30 बजे तक चली। 15, 13, 988 रुपये मिले। इनमें 2000 के 57 नए नोट के अलावा 1000 के 502 और 500 के 414 नोट मिले हैं।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा के अनुसार रकम को केनरा बैंक और इंडियन बैंक में जमा कराया गया है।
सोने की गिन्नी, मंगलसूत्र भी मिले
गुल्लकों में से मंदिर प्रबंधन को चांदी का सतिया, 20 पौंड, 1 अमेरिकन डालर, नेपाल की करेंसी, चांदी के बिस्किट, सोने की गिन्नी, मंगलसूत्र भी मिले हैं।